गर्मियों में इन 3 तरीकों से डाइट में शामिल करें चने का सत्तू, मिलेंगे ढेरों फायदे!

गर्मियों में चने का सत्तू खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी और जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी पूरी होती है। आइए जानते हैं कैसे इस सत्तू को हम अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और इसके फायदे।

summer drink tips

गर्मियों की हमारी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल होने चाहिए, जो हाइड्रेशन का लेवल बनाए रखें। इन दिनों में लोगों को हल्का भोजन और लिक्विड फूड्स खाना ज्यादा पसंद होता है। चने के सत्तू के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इसे पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं बटोरी हैं। चने का सत्तू इंडियन प्रोटीन का पावर हाउस माना जाता है। इस सीजन में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला यह फूड फायदेमंद और पौष्टिक दोनों माना जाता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की एडवाइस और खाने के तरीके।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि चने का सत्तू नेचुरल प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है। सत्तू खाने से बॉडी को एंटीऑक्सिडेंट्स और कई प्रकार के मिनरल्स भी मिलते हैं। मसल गेन के लिए भी यह बढ़िया शाकाहारी ऑप्शन होता है।

विज्ञापन

क्या है सत्तू?

सत्तू एक प्रकार का पौष्टिक पाउडर होता है, जो कई अनाजों से तैयार किया जाता है जैसे कि जौ, गेहूं या चना। हम यहां चने के सत्तू के बारे में बता रहे हैं, चने को पिसकर तैयार किया जाता है। इस पाउडर का रंग बेसन की तरह पीला होता है और इसमें हल्की चने की खुशबू भी आती है। यह मोटा किस्म का पाउडर होता है, जिसे हम कई प्रकार से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चने के सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विज्ञापन

गर्मियों में चने का सत्तू खाने के फायदे

  • चना सत्तू गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है और कमजोरी और थकान को दूर करता है।
  • सत्तू में पानी अब्जॉर्ब करने की क्षमता होती है। इसलिए, यह शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है।
  • डाइजेशन इंप्रूव करें, सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है।
  • चने का सत्तू शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। अगर रोजाना 1 गिलास सत्तू का शरबत पिएंगे तो आपको पर्याप्त एनर्जी भी मिलेगी।

ऐसे करें सत्तू को डाइट में शामिल

1. सत्तू का शरबत- चने के सत्तू को ठंडे पानी में घोलकर इसमें नींबू का रस, काला नमक, बारीक कटा प्याज और पुदीने के पत्ते डालकर शरबत बनाएं और पिएं। यह सबसे आसान तरीका है सत्तू खाने का।

विज्ञापन

2. सत्तू लस्सी- दही और सत्तू दोनों हाइड्रेशन का काम करते हैं। दही में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-सी के साथ गुड बैक्टीरिया भी होते हैं। आप सत्तू को लस्सी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

3. सत्तू के पराठे- हालांकि, गर्मियों में पराठे थोड़ा हैवी हो जाते हैं लेकिन आप इन्हें मल्टीग्रेन आटे के साथ बना सकते हैं और कभी-कभी नाश्ते में इन्हें खा सकते हैं।

विज्ञापन

कुछ सावधानियां भी जरूरी

  • सत्तू का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए, कई बार यह डाइजेशन को बिगाड़ सकते हैं।
  • पहले से तैयार सत्तू का ड्रिंक पीने से बचें। इसे फ्रेश पीना फायदेमंद होता है।
  • चने का सत्तू गर्मियों के सीजन में बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इसे डाइट में शामिल करके आप गर्मी के मौसम में भी हेल्दी और फिट रहेंगे।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ