Summer Health Tips: समर सीजन में हमें अपनी डाइट का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। जी हां, इस मौसम में हमें अच्छे और पौष्टिक खाने के साथ-साथ कुछ हेल्दी आदतों को अपनाना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हमें मौसम के हिसाब से अपना खान-पान रखना चाहिए, क्योंकि हमारी बॉडी की नीड्स भी उस हिसाब से ही पूरी होती हैं। सर्दियों में हमें गर्म और ज्यादा समय तक एनर्जी देने वाले फूड्स खाने होते हैं। वहीं, गर्मियों में हमें हाइड्रेशन युक्त और पोषणयुक्त डाइट का सेवन करना चाहिए। डायटीशियन प्रेरणा चौहान, क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एंड डायटीशियन, बताती हैं कि गर्मियों में हमें कैसी मील्स खानी चाहिए, जिससे हम रोगमुक्त रह सकें।
क्या खाएं और क्या नहीं?
1. बाजरा
डायटीशियन के अनुसार, बाजरा सर्दियों में खाया जाता है लेकिन इसे गर्मियों में भी खाना फायदेमंद होता है। इस मौसम में हमें बाजरे की खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। इस खिचड़ी में सब्जियों को भी शामिल करें। बाजरा खिचड़ी दही के साथ खाएं।
ये भी पढ़ें- एक नहीं इन 5 बीमारियों का कारण है ज्यादा तला-भुना खाना! जानें सेहत को कैसे हो रहा नुकसान?
2. ज्वार-रागी भी फायदेमंद
गर्मियों की डाइट में साबुत अनाजों को शामिल करना सही विकल्प है। सामान्य गेहूं की रोटियों की जगह हम ज्वार या फिर रागी के आटे की रोटी खा सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो गर्मियों में हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं।
3. चावल-साबुदाना
गर्मियों में गेहूं खाने से गैस-एसिडिटी की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। डायटीशियन के मुताबिक, इस सीजन में साबुदाना, चावल और जौ की खिचड़ी खाना भी फायदेमंद होता है। ये फूड्स लाइट वेट और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से हाइड्रेशन भी सही रहता है।
4. हाइड्रेशन के लिए फल
गर्मियों में आपको अपनी डाइट में वाटर रिच फूड्स खाना जरूरी है। डायटीशियन बताती हैं कि हमें हमारी हर मील के साथ कुछ न कुछ ऐसा आइटम शामिल करना है। तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी समेत दही खाएं। आप खाने के साथ छाछ ले सकते हैं।
5. लंच हो लाइट
इन दिनों आपको अपनी डाइट में हल्के-फुल्के व्यंजनों को शामिल करना चाहिए। लंच के समय मूंग दाल के साथ चावल खाएं। 1-2 रोटी के साथ कोई सीजनल सब्जी जैसे कि तुरई, लौकी और परवल। फ्राइड फूड्स और रिच ग्रेवी वाली सब्जियां खाने से परहेज करें।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत, लक्षण और बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 hr agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 hr agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
3 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
5 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
7 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
8 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
22 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines