बदलते मौसम में शरीर को फिट रखने के लिए हमें अपनी डाइट में भी हेल्दी बदलाव करना होता है। खाना ऐसा होना चाहिए जो पौष्टिक, सभी के लिए फायदेमंद और आसानी से मिलने वाले आइटम्स जैसा होना चाहिए। इस समय सर्दियां लगभग खत्म होने लगी हैं और गर्मियां शुरू हो रही हैं। मौसम करवट लेता है, तो उसका सीधा असर हमारी बॉडी पर होता है। अगर शरीर फिट है, तो आपको बीमार होने की चिंता नहीं है, लेकिन जो कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग होते हैं, उनके लिए यह समय चैलेंजिंग हो जाता है। ज्यादा तेल या गर्म तासीर वाला खाना खाने से पेट की सेहत बिगड़ सकती है। आइए हम आपको ऐसी हेल्दी डाइट के बारे में बता रहे हैं, जो हर किसी के लिए फायदेमंद होगी।
कैसा खाना खाना चाहिए?
हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉक्टर प्रताप चौहान के मुताबिक गर्मियों और धूप का आलम शुरू होने से पहले ही हमें अपनी डाइट में जरूरी बदलावों को करना चाहिए। इस समय की डाइट प्रोबायोटिक्स, एंटीऑक्सिडेंट्स, हाइड्रेटेड फूड्स और लाइट प्रोटीन्स वाले फूड्स से भरपूर होनी चाहिए। इन फूड्स को खाने से बॉडी रिफ्रेश रहती है और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।
ये भी पढ़ें- नींद की कमी से बढ़ता है इन बीमारियों का रिस्क!
ये हैं 5 सुपरफूड्स
1. नारियल पानी (Coconut Water)
तापमान में बढ़त होने पर नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेशन प्रोवाइड करता है। कोकोनट वाटर इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर ड्रिंक होती है, जो डाइजेशन को इंप्रूव करता है। नारियल पानी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
2. तरबूज (Water Melon)
मार्केट में इस समय तरबूज भी बिकने लगे हैं। यह फल 90% पानी से भरा होता है, जो डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है। इस मौसम में अपच की समस्या भी बढ़ जाती है। तरबूज खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और त्वचा से संबंधित समस्याएं भी नहीं होती हैं। रोजाना तरबूज खाने से प्रतिदिन के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिल जाती है।
photo credit-freepik
3. दही (Curd & Yoghurt)
दही और फ्लेवर्ड योगर्ट, दोनों ही गर्मियों में खाए जाने वाले बेस्ट ऑप्शन्स हैं। इन्हें आप रोज खा सकते हैं। दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है, जो गट हेल्थ का सुधार करती है। इनमें गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों का स्वास्थ्य बनाए रखती है। दही शरीर का तापमान भी कम रखते हैं। दही खाने का सही समय दिन का है।
4. खीरा (Cucumber)
यह भी कुलिंग प्रॉपर्टीज वाला एक और सुपरफूड है, जिसे गर्मियों में रोजाना खाना चाहिए। खीरे में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो बैड टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करने में मदद करते हैं। खीरे का सलाद, रायता या फिर ताजा रस निकालकर पीने से काफी हद तक फायदा मिलेगा।
5. नींबू (Lemon)
नींबू और अन्य सिट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फल इम्यूनिटी और विटामिन-सी का भरपूर सोर्स होते हैं। इन्हें रोजाना खाने से सीजनल इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। नींबू पानी पीने से सूजन कम होती है। एक्ने, पिंपल्स और स्किन ड्राइनेस की समस्या को दूर करने के लिए भी नींबू, संतरा और अंगूर खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
10 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
10 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
15 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
19 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines