---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Summer Health Tips: दिल्ली में 45 के पार पहुंचा तापमान, बढ़ रहा हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे रहें सेफ

Summer Health Tips: सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाके का तापमान 45 से ऊपर था। सिर्फ राजधानी की बात करें तो यहां कल 48.5 तापमान दर्ज किया गया था। यह गर्मी गर्माहट और नमी वाली थी, जिसने लोगों को बेचैन कर दिया था। मौसम विभाग इसे हीट इंडेक्स कहता है, जो दिन में 2:30 बजे के बाद बढ़ता है। आइए जानते हैं इसमें खुद को सुरक्षित कैसे रखें।

---विज्ञापन---

Summer Health Tips: इस समय राजधानी दिल्ली का तापमान 40-45 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पड़ने वाली गर्मियां हैं, जो मई के मौसम में आती है। एनसीआर भी इस गर्मी की चपेट में है। सोमवार को दिल्ली का तापमान 48.5 नोट किया गया था। गर्मी और नमी मिलकर मौसम को अत्यंत गर्म बना रही थी, जिसे हीट इंडेक्स कहते हैं। हीट इंडेक्स में गर्मी कम होती है लेकिन उमस के कारण इंसानों को बहुत ज्यादा महसूस होती है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में हीट इंडेक्स लोगों को और भी ज्यादा परेशान कर सकता है। ऐसे में हमें अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

इस रिपोर्ट में जानते हैं बढ़ा हुआ तापमान शरीर के लिए कितना खतरनाक हो सकता है और हीट स्ट्रोक जैसी चीजों से खुद को बचाने के लिए क्या करें?

---विज्ञापन---

बढ़ा हुआ तापमान कितना खतरनाक?

बढ़ा हुआ तापमान शरीर के लिए काफी खतरनाक हो सकता है, खासकर जब यह लंबे समय तक बना रहे या बहुत तेजी से बढ़े। हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें तो शरीर सामान्यतः लगभग 98.6°F तापमान पर कार्य करता है। जब शरीर का तापमान 104°F या उससे अधिक हो जाता है, तो यह हीट-स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। हीट स्ट्रोक इतनी गंभीर स्थिति है कि इंसान को अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती है। गर्मियों में होने वाली कुछ सामान्य समस्याएं:

ये भी पढ़ें- डायबिटीज की दवा से हो सकती है कब्ज! डॉक्टर से जानिए बचाव के उपाय

---विज्ञापन---

1. हीट एक्सॉर्शन- इसमें इंसान को तेज पसीना आ सकता है, कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द, उल्टी और दिल की धड़कनें तेज होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसका कारण शरीर में पानी और नमक की कमी है, जो ज्यादा देर धूप में रहने से होती है।

2. हीट स्ट्रोक- यह एक मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें शरीर का तापमान 104°F से ऊपर चला जाता है। स्ट्रोक के लक्षण घबराहट होना, बेहोशी, दौरे आना और पसीना निकलना बंद हो जाना हैं। अगर समय पर इसका इलाज न हो तो यह जानलेवा भी हो सकता है।

---विज्ञापन---

3. डिहाइड्रेशन- अधिक तापमान होने से शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलने लगता है, जिससे बॉडी में वॉटर लेवल कम हो जाता है। इससे थकावट, मांसपेशियों में ऐंठन और चक्कर आते हैं।

---विज्ञापन---

4. हार्ट हेल्थ पर असर- गर्मी में हृदय को शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि इससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है, खासकर बुजुर्गों और दिल के मरीजों को।

5. फेफड़ों पर असर– इन दिनों दिल्ली में गर्मी के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी हो रहा है, जो सांस की बीमारियों के रिस्क को भी बढ़ा रहा है।

---विज्ञापन---

नमी भरी गर्मी में बरतें ये सावधानी

पानी पिएं- गर्मियों में आपको अपने पानी पीने की खपत को बढ़ानी चाहिए। इन दिनों प्रति दिन 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए।

ORS पिएं- यह चीनी और नमक वाला घोल होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है।

---विज्ञापन---

सही भोजन- बाहर का खाना खाने से बचें और घर में भी कम मसाले वाला खाना खाएं।

स्किन को सेफ रखें- गर्मियों में धूप से स्किन की भी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए, आपको सनस्क्रीन लगाना चाहिए और अपने शरीर को कवर करके बाहर निकलें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- World IBD Day 2025: गट हेल्थ और IBD का होम्योपैथी में इलाज कितना सफल? डॉक्टर ने बताया तरीका

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2025 08:59 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola