Dry Cough Home Remedies: सूखी खांसी वो खांसी होती है जिसमें गले में सूखापन महसूस होता है और बलगम या कफ नहीं निकलता. इस खांसी में गले में सनसनी, खुजली या जलन महसूस होती है. सर्दी या गर्मी किसी भी मौसम में यह खांसी हो सकती है. ऐसे में अगर आपको भी सूखी खांसी (Sukhi Khansi) से आराम नहीं मिल पा रहा है तो योगगुरु बाबा रामदेव के बताए टिप्स आपके काम आएंगे. बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बताया है कि वो कौन से घरेलू नुस्खे हैं जो सूखी खांसी को दूर करने में मददगार होते हैं. आप भी आसानी से ये उपचार आजमाकर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – पेट के अंदर की गंदगी कैसे साफ करें? बाबा रामदेव ने कहा खा ली यह चीज तो सुबह तुरंत साफ हो जाएगा पेट
कैसे ठीक होगी सूखी खांसी
बाबा रामदेव ने बताया कि सूखी खांसी दूर करने के लिए मुलेठी, काली मिर्च, मिश्री और लौंग को थोड़ा सेंककर इसके साथ थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा मुंह में डालकर इससे भी एकदम से खांसी रुक जाती है.
जिन लोगों को खांसी हो उन्हें अनार, पपीता, उबला हुआ सेब और उबला हुआ अमरूद खाने के लिए दिया जा सकता है. अमरूद (Guava) ठंडा होता है और उसे भाप देकर पकाने के बाद खाया जाए तो वो खांसी की औषधि बन जाता है. अनार, सेब, पपीता, और अमरूद को उबालकर उसमें काली मिर्च और थोड़ा सेंधा नमक डालकर खाने पर फायदा मिलता है.
चना भी सूखी खांसी में खाया जा सकता है. बाबा रामदेव कहते हैं कि चना सूखी खांसी में जबरदस्त साबित होता है.
खांसी में क्या नहीं खाना चाहिए
बाबा रामदेव के अनुसार, खांसी होने पर चिकनाई, खटाई या फिर अलग-अलग प्रकार की चॉक्लेट्स या मिठाई खांसी में नहीं खानी चाहिए. स्वस्थ व्यक्ति को भी ये चीजें कम मात्रा में ही खानी चाहिए.
कपालभाति से मिलेगा आराम
सूखी खांसी में कपालभाति किया जा सकता है. हमेशा के लिए फेफड़े मजबूत रहें इसके लिए चक्रासन और उष्ट्रासन किया जा सकता है.
सुखी खांसी होने के मुख्य कारण क्या हैं
- वायरल इंफेक्शन के कारण सूखी खांसी हो सकती है.
- धूल या मिट्टी की एलर्जी होने पर ऐसा होता है.
- प्रदूषण के जहरीले कण फेफड़ों में जाने से सूखी खांसी हो सकती है.
- धूम्रपान सूखी खांसी होने का कारण बनता है.
- कई लोगों को एसिड रिफ्लक्स के कारण भी सूखी खांसी हो सकती है.
ये नुस्खे भी आ सकते हैं काम
शहद – सूखी खांसी को दूर करने के लिए एक चम्मच शहद पिया जा सकता है. दिन में एक से दो बार शहद ले सकते हैं.
नमक का पानी – गुनगुने पानी में नमक डालकर इस पानी से गरारे करने पर गले को आराम मिलता है. इससे सूखी खांसी की दिक्कत दूर हो सकती है.
अदरक – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक के सेवन से गले को राहत मिलती है. अदरक को पानी में उबलाकर इसमें तुलसी और शहद डालकर पी सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कमजोरी को तुरंत कैसे दूर करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया शरीर में ताकत लाने के लिए क्या खाना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
13 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
16 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
16 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
17 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
19 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
22 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines