Sugarcane Juice Benefits: गर्मियों में क्यों पीना चाहिए गन्ने का जूस? जानिए इसके जबरदस्त फायदे
Edited By Bhoopendra Rai

Sugarcane Juice Benefits
Edited By Bhoopendra Rai

Sugarcane Juice Benefits
Sugarcane Juice Benefits: गर्मियों में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आपको दिनभर एनर्जी प्रदान करता है। जिन लोगों को गर्मियों में पसीना अधिक निकलता है, उन्हें गन्ने का जूस जरूर पीना चाहिए। क्योंकि पसीना निकलने से शरीर में डिहाइड्रेशन की संभावना अधिक होती है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको एनर्जी देते रहते हैं।
गन्ने का जूस पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें एंटी इंफ्लेमटरी गुण होते हैं। साथ ही पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर की सूजन को दूर करने में मददगार होता है। जिम जाने वालों के लिए गन्ने का जूस फायदेमंद होता है। गन्ने के जूस में केलौरी की मात्रा अधिक होती है जो वजन को बढ़ाने का काम कर सकती है। लेकिन यदि आप इसका सेवन संतुलित मात्रा में करते हैं तो इससे वजन कम किया जा सकता है।
और पढ़िए – Nutritious Food: पौष्टिकता और औषधीय गुणों से भरपूर ‘आलू ‘, नहीं बढ़ता मोटापा, जानें 31 फायदे
जाने माने आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. अबरार मुल्तानी कहते हैं कि अगर आपको बुखार आया है तो गन्ने का रस पी सकते हैं। क्योंकि शरीर में प्रोटीन की कमी से बुखार के दौरान दर्द और कमजोरी महसूस होती है, जिसे गन्ना दूर करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी- ऑक्सीडेंट्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: