Sugar For Babies: बच्चा मां का दूध आराम से पी लेता है लेकिन जब ऊपरी दूध की बात आती है तो बच्चे सादा दूध पीने से मना करने लगते हैं. वे दूध की बोतल अलग झटक देते हैं या रोना शुरू कर देते हैं. ऐसे में पैरेंट्स दूध में चीनी (Sugar In Milk) मिलाकर उसका स्वाद मीठा करके बच्चे को पिलाने की कोशिश करते हैं. लेकिन, क्या बच्चे को दूध में चीनी मिलाकर पिलाना सही है? अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पीडियाट्रिशियन यानी बच्चों के डॉक्टर रवि मलिक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि बच्चे को दूध में चीनी डालकर देने से क्या होता है और दूध में चीनी डालकर बच्चे को देना चाहिए या नहीं.
बच्चे को दूध में चीनी डालकर दें या नहीं
डॉ. रवि मलिक का कहना है कि बच्चे की उम्र अगर 2 साल से कम हो तो उसे दूध में चीनी डालकर कभी नहीं देनी चाहिए. इसके अलावा, अगर 2 साल से बड़े बच्चे को दूध में चीनी (Doodh me cheeni) डालकर दी जा रही है तो बेहद कम मात्रा में देनी चाहिए.
यह भी पढ़ें – स्टेज 1 पेट कैंसर के क्या लक्षण हैं? महिलाओं में दिखते हैं Stomach Cancer के ये 5 वॉर्निंग साइन
बच्चे को दूध में चीनी डालकर क्यों नहीं देनी चाहिए
अगर बच्चे को दूध में चीनी डालकर दी जाए तो बच्चे में शुगरी टेस्ट यानी मीठी चीजों के लिए टेस्ट डेवलप हो जाता है. इससे वह हर समय मीठी चीजों को ही खाने की कोशिश करेगा और पोष्टिक खाने तो इग्नोर करेगा. सब्जियां या सूखे मेवे बच्चा बिल्कुल नहीं खाएगा. डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को ज्यादा चीनी देने से बच्चे के दांत भी सड़ने लगते हैं. साथ ही, इससे बच्चों में मोटापा हो सकता है.
दूध में कितनी चीनी डाल सकते हैं
डॉक्टर की सलाह है कि आप बच्चो को जो दूध दे रहे हैं या दिनभर में जो चीनी उसे दी जा रही है वो डेली कैलोरी की जरूरत से 5 प्रतिशत कम होनी चाहिए. जैसे –
अगर बच्चा 5 साल का है और उसकी कैलोरी की जरूरत 1300 है तो बच्चे को केवल 65 कैलोरी ही चीनी से मिलनी चाहिए, यानी इतनी ही चीनी बच्चे को देनी चाहिए.
बच्चा बिना चीनी के दूध ना पिए तो क्या करें
बच्चे को अगर सादा दूध अच्छा नहीं लगता है या वह बिना चीनी के दूध नहीं पीता है तो उसे फलों की स्मूदी बनाकर दी जा सकती है. फलों के अंदर नेचुरल शुगर (Natural Sugar) होती है जिससे बच्चे को दूध टेस्टी लगने लगता है. इसके अलावा, खजूर को दूध में उबालकर बच्चे को दिया जा सकता है. इससे दूध मीठा हो जाता है.
डॉक्टर की सलाह है कि आपको बच्चे को दूध में चीनी या दूध डालकर नहीं देना चाहिए. इन दोनों ही स्वीटनर्स को इग्नोर करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – क्या नाक में उंगली डालने से नाक बड़ी हो जाती है? सर्जन ने बताया Nose Picking से क्या होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
11 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines