Suffocation Causes in a closed car or bus: सर्दियों में कई लोगों को बंद कार या किसी भी गाड़ी में सफर के दौरान मन खराब होना, चक्कर आना या फिर घबराहट महसूस होती है। खासकर ये समस्या सर्दियों में अक्सर देखी जाती है। इससे कहीं आने जाने में दिक्कत आती है। क्यों होती है ये समस्या कभी सोचा है? असल में इसके कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों को मोशन सिकनेस की समस्या होती है। कई लोग इस परेशानी से निजात पा लेते हैं, तो वहीं, कुछ में यह समस्या लाइफटाइम रहती है।
Dr. JP Agarwal (Agarwal Medi Care Centre in Bazaria, Ghaziabad) के अनुसार, अगर शुरुआत में इसका उपचार कर लिया जाए, तो इससे छुटकारा मिल सकता है। यह परेशानी ब्रेन से नहीं बल्कि कानों से होती है। दरअसल, कान के अंदर मौजूद ऐसे कण (Otolith Organ) होते हैं, जो लिक्विड (Endolite) में फैले रहते हैं। एक तरह से ब्रेन का बैलेंस बनाए रखते हैं।
जब कोई पहाड़ या फिर ऐसे रास्तों पर जाता है, जो घुमावदार होते हैं, तो वहां ये एलिमेंट तैरते हैं। कई लोग इतने सेंसिटिव होते हैं कि उन्हें वोमिटिंग या चक्कर आते हैं। इसके अलावा जिन्हें डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज है, तो ज्यादातर यह समस्या दिखती है।
कई बार ऐसा होता है बंद कार में सबकुछ बंद होने की वजह से हवा के आने-जाने का रास्ता नहीं होता है, तो जो हवा हम ले रहे हैं, वही छोड़ भी रहे हैं। एक तरह से कार या बस में वही हवा घूमती रहती है और उसमें कई सारे ऐसे डस्ट पार्टिकल्स, कीटाणु या कण मौजूद रहते हैं, जो हमें ये दिक्कत देने लगते हैं। इसके अलावा किसी भी गाड़ी में अगर कोई अकेला सफर नहीं करता है और उसके साथ बाकी और लोग भी हैं, तो इसका भी बहुत फर्क पड़ता है। क्योंकि कई बार हमें पता नहीं होता है कि सामने वाला व्यक्ति हेल्दी है या नहीं। एक साथ सफर के दौरान हम एक दूसरे की छोड़ी हुई हवा को लेते रहते हैं और हमें ये समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- दिल के लिए मरीजों की जान बचाएंगे ‘भगवान’, 7 रुपये की ‘राम किट’बनेगी वरदान
इस समस्या में डाइट का भी बड़ा रोल होता है। कई बार कुछ सब्जियां, जैसे- गोभी, बंद गोभी, मूली का सेवन करने से भी ये प्रॉब्लम होती है। क्योंकि ये खाने की चीजें हमारे पेट में गैस बनती है और सिर में टकराती है, जिससे चक्कर या वोमिटिंग होने की परेशानी होती है। कई बार बिना खाएं ही हमें गैस बनने लगती है और ये भी एक कारण है चक्कर, वोमिटिंग या घबराहट महसूस होने लगती है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि सफर के दौरान हल्की सी खिड़की अपनी कार या कोई भी गाड़ी में आप सफर कर रहें हैं, तो थोड़ी सी खिड़की खोल कर रखें। ताकि हवा आने-जाने का रास्ता हो और आपको सफोकेशन महसूस न हो पाए।
मोशन सिकनेस की कैसे करें पहचान
- वोमिटिंग आना
- अपच की शिकायत
- पसीना आना
- अनकंफर्टेबल होना
- सिर चकराना
इलाज
- इस परेशानी में सफर करने से पहले वोमिटिंग रोकने की दवा खा सकते हैं।
- आने-जाने से पहले शरीर का तापमान नॉर्मल रखें।
- हाइड्रेशन का ध्यान रखना चाहिए।
- खाली पेट बिलकुल भी ट्रेवल न करें।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
15 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
16 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
17 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
18 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
21 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines