Low Bp Treatment At Home: बीपी की समस्या आज के वक्त में बड़ी संख्या में लोगों को परेशान कर रही है. कोई हाई बीपी से परेशान रहता है, तो किसी को लो बीपी की समस्या रहती है. लो बीपी के कारण कई बार अचानक चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या आंखों के सामने अंधेरा छा जाना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में लोग अक्सर घबरा जाते हैं या इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि समय पर सही कदम उठाना बहुत जरूरी होता है, वरना यह स्थिति बनी रहे तो मौत का खतरा भी बढ़ जाता है.
जानकारी के मुताबिक, अगर लो बीपी की स्थिति में तुरंत सही प्राथमिक उपाय कर लिए जाएं, तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि अचानक बीपी गिरने पर घर पर कौन से आसान उपाय किए जा सकते हैं, जिससे कुछ ही मिनटों में शरीर को राहत मिल सके और स्थिति को कंट्रोल में ली जा सके.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही सिरदर्द होना क्या खतरनाक है? क्या यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं!
लो बीपी में क्या करना चाहिए? Bp Low Hojaye Tou Kya Karein
नमक और चिनी का घोल पिएं
अगर किसी व्यक्ति का बीपी अचानक गिर जाए, तो एक गिलास पानी में थोड़ा नमक और एक चम्मच चीनी मिलाकर पीना मददगार हो सकता है. नमक शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, जिससे रक्त की मात्रा और ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है. वहीं चीनी तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है. याद रखें कि यह तरीका अस्थायी राहत के लिए उपयोगी माना जाता है, खासकर तब जब व्यक्ति को कमजोरी या चक्कर महसूस हो रहे हों, आपको चाहिए कि जैसे ही थोड़ा सुधार आए डॉक्टर से सलाह जरूरी लें.
ब्लैक कॉफी या चाय का सेवन
कुछ मिनट आराम करने के बाद एक कप ब्लैक कॉफी या स्ट्रॉन्ग चाय पीना भी मददगार हो सकता है. इनमें मौजूद कैफीन दिल की धड़कन को थोड़ा सक्रिय करता है, जिससे ब्लड प्रेशर अस्थायी रूप से बढ़ सकता है. यह उपाय खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें कभी-कभी लो बीपी की समस्या होती है.
पैरों को ऊपर करके लेटना
लो बीपी होने पर व्यक्ति को तुरंत आराम की स्थिति में लिटाना भी फायदेमंद हो सकता है. पीठ के बल लेटकर पैरों को तकिए, कुर्सी या दीवार के सहारे थोड़ा ऊंचा कर देना चाहिए. ऐसा करने से पैरों से खून तेजी से दिल और दिमाग की ओर पहुंचने लगता है, जिससे कुछ समय में ब्लड प्रेशर सामान्य होने में मदद मिल सकती है.
बार-बार लो बीपी हो तो डॉक्टर से जरूर लें सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इन उपायों को सिर्फ प्राथमिक मदद (First AID) के रूप में अपनाना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति को बार-बार लो बीपी की समस्या होती है तो यह हार्मोनल असंतुलन, दिल से जुड़ी बीमारी, संक्रमण या कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट का संकेत भी हो सकता है. इसलिए ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी होता है. साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके घर में कोई बीपी का मरीज है, तो घर में एक बीपी की मशीन जरूर रखें ताकि नियमित जांच की जा सकें. इसके अलावा लंबे समय तक खाली पेट न रहें, पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें, ताकि शरीर की ऊर्जा और ब्लड प्रेशर संतुलित बना रहे.
यह भी पढ़ें: वीकेंड की छुट्टी को बनाने चाहते हैं यादगार? बैग पैक कर पहुंच जाएं राजस्थान के इन खूबसूरत शहरों को देखने
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर क्या है डाइसेफेलिस पैरापैगस, जिसमें एक शरीर पर होते हैं दो सिर?
32 mins agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
19 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
20 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines