हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अचानक हाथ-पैर कांपते हैं तो सिर्फ कमजोरी न समझें! जानिए क्या हो सकती है असली वजह

क्या आपके भी परिवार में किसी को अचानक हाथ-पैरो में कंपन हो रही है? जरूरी नहीं कि ये कमजोरी है, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, आइए NIH की रिपोर्ट से बताएं क्या हो सकती है असली वजह?

विज्ञापन
बिना ठंड लगे शरीर कांपने के पीछे हो सकती हैं ये वजहें, जानें कब है चिंता की बात. (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

  • हाथ-पैर कांपने को मेडिकल भाषा में ‘ट्रेमर’ कहते हैं, जो एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है जिसमें शरीर के एक या ज्यादा हिस्सों में कंपन होने लगती है.
  • ट्रेमर दो मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है: रेस्ट ट्रेमर (आराम करते समय कंपन) और एक्शन ट्रेमर (मांसपेशियों को हिलाते समय कंपन).
  • ट्रेमर किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन यह बुजुर्गों में ज्यादा आम है और पुरुषों व महिलाओं दोनों को समान रूप से प्रभावित करता है.
  • ट्रेमर के कारणों में कुछ दवाएं, जरूरत से ज्यादा कैफीन का सेवन, थायरॉइड की समस्या, लिवर या किडनी फेलियर, डायबिटीज, तनाव और थकान शामिल हो सकते हैं.

Sudden Hand Shaking Causes: अच्छी सेहत के लिए हर कोई मेहनत करता है और फिक्रमंद भी रहता है, लेकिन शरीर में अजीब बदलाव दिखते ही दिमाग और दिल दोनों पर असर पड़ने लगता है. यानी कि जब कोई असामान्य बदलाव दिखाई देता है, तो तनाव और डर दोनों ही परेशान करने लगता है और किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा जाता रहता है. इस स्टोरी में हम ऐसे ही असामान्य बदलाव के बारे में बात करेंगे, जोकि है हाथ-पैर का अचानक कांपना. ये समस्या आमतौर ज्यादा उम्र के लोगों में देखने को मिलती है, लेकिन जवानी की उम्र में इस तरह के बदलाव बहुत ज्यादा परेशान कर देते हैं. अगर आप या परिवार में किसी को इस तरह की समस्या हो रही है, तो हम आपको बताएंगे कि क्या है ये स्थिति और किन लोगों में इसका खतरा ज्यादा रहता है और क्या इस तरह की स्थिति ठीक हो सकती है? आइए आपके सभी सवालों का जवाब जानते हैं इस स्टोरी में.

यह भी पढ़ें: पेशाब करने के बाद भी लगता है पूरा खाली नहीं हुआ? इस आम समस्या को नजरअंदाज न करें

विज्ञापन

हाथ-पैर का यूं कांपना क्या कहलाता है?

NIH के अनुसार, हाथ-पैर कांपने को मेडिकल भाषा में ‘ट्रेमर’ (Tremor) कहते हैं. ये एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें शरीर के एक या ज्यादा हिस्सों में अनियंत्रित रूप से कंपन या झटके महसूस होने लगते हैं. यह समस्या सबसे ज्यादा हाथों को प्रभावित करती है, लेकिन इसके लक्षण बांहों, पैरों, सिर, आवाज निकालने वाली वोकल कॉर्ड्स समेत अन्य हिस्सों में भी दिखाई दे सकते हैं. कुछ लोगों में यह कंपन लगातार बना रहता है, जबकि कुछ में कभी-कभी ये महसूस होता है. NIH के अनुसार, ट्रेमर अपने आप भी हो सकता है या किसी अन्य बीमारी से जुड़ा हो सकता है. अक्सर लोग इस स्थिति को दौरा समझ लेते हैं और अपने बीच फैले घरेलू नुस्खों से ठीक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसका सही और सीधा इलाज डॉक्टर के पास जाकर ही होगा. बेहतर रहेगा कि आप बिना देरी किए, डॉक्टर से जांच कराएं और मरीज का इलाज कराएं, ताकि स्थिति खराब न हो जाए.

ट्रेमर की स्थिति में कैसे दिख सकते हैं लक्षण?

ट्रेमर की स्थिति में लक्षण कई तरह के दिख सकते हैं, जिसे किसी दूसरी बीमारी से जोड़कर नजरअंदाज करना सही नहीं है. बेहतर रहेगा कि आप इस समस्या के लक्षणों के बारे में जानें, ताकि पता लगा सकें कि ये आखिर क्यों हो रही है. NIH ट्रेमर की स्थिति में जो कुछ कॉमन लक्षण दिखाई देते हैं, उनमें;

विज्ञापन
  • हाथों, बांहों, सिर, पैरों या धड़ का कांपना
  • आवाज का कांपना
  • लिखने परेशानी होना
  • बर्तनों, औजारों या अन्य चीजों को पकड़ने में समस्या
  • आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

कितने तरह के होते हैं ट्रेमर

NIH के अनुसार, ट्रेमर (Tremor) को कंपन होने की स्थिति और उसके प्रकार को दो श्रेणियों में बांटा जाता है, रेस्ट ट्रेमर (Rest Tremor) और एक्शन ट्रेमर (Action Tremor). रेस्ट ट्रेमर तब होता है, जब व्यक्ति आराम की स्थिति में होता है और मांसपेशियां कोई काम नहीं कर रही होती हैं. इस तरह का कंपन अक्सर पार्किंसन डिजीज (Parkinson’s Disease) से पीड़ित लोगों में देखने को मिलता है. वहीं, एक्शन ट्रेमर तब होता है, जब व्यक्ति अपनी मांसपेशियों को इच्छानुसार हिलाता है या किसी एक्टिविटी को करता है.

इतना ही नहीं, एक्शन ट्रेमर के भी कई प्रकार होते हैं. पोश्चरल ट्रेमर (Postural Tremor), इसमें गुरुत्वाकर्षण यानी ग्रेविटी के खिलाफ किसी स्थिति में हाथों को फैलाकर रखने पर कंपन होता है. काइनेटिक ट्रेमर (Kinetic Tremor) में कलाई को ऊपर-नीचे करने के दौरान कंपन हो सकती है. वहीं, इंटेंशन ट्रेमर (Intention Tremor) किसी लक्ष्य की ओर हाथ बढ़ाने पर शुरू होता है, जैसे नाक को छूने के लिए उंगली ले जाना. टास्क-स्पेसिफिक ट्रेमर (Task-Specific Tremor) लिखने या बोलने जैसे खास काम करते समय होता है, जबकि आइसोमेट्रिक ट्रेमर (Isometric Tremor) तब होता है, जब मांसपेशियां बिना किसी हलचल के सिकुड़ती हैं, जैसे एक ही स्थिति में भारी किताब पकड़ कर रखना.

विज्ञापन

किन लोगों को परेशान कर सकती है ये समस्या?

NIH के अनुसार, ट्रेमर (Tremor) की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन यह बुजुर्गों में ज्यादा आम है. यह समस्या पुरुषों और महिलाओं, दोनों में लगभग समान रूप से देखी जाती है, इसलिए इसे सिर्फ लिंग के हिसाब से देखना सही नहीं है. इतना ही नहीं, ट्रेमर की समस्या आमतौर पर दिमाग के उन हिस्सों में गड़बड़ी के कारण होता है, जो शरीर की गतिविधियों को कंट्रोल करते हैं. इसके ज्यादातर प्रकारों का कोई स्पष्ट जेनेटिक कारण पता नहीं लग सका है, हालांकि कुछ प्रकार पीढ़ी-दर-पीढ़ी परिवारों में भी देखे जा सकते हैं. ट्रेमर अपने आप हो सकता है या पार्किंसन रोग, मल्टीपल स्क्लेरोसिस और स्ट्रोक जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का लक्षण भी हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि इसके लक्षणों को देखते ही डॉक्टर से जांच करवाना शुरू कर दें.

ट्रेमर होने के अन्य संभावित कारण क्या हो सकते हैं?

  • दवाएं: अस्थमा की कुछ दवाएं, कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स, कीमोथेरेपी और कुछ मानसिक या न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की दवाएं कंपन पैदा कर सकती हैं.
  • हानिकारक रसायन
  • ज्यादा कैफीन: ज्यादा चाय, कॉफी या कैफीन लेने से अस्थायी कंपन हो सकता है या पहले से मौजूद समस्या बढ़ सकती है.
  • थायरॉइड की समस्या: थायरॉइड ग्रंथि के ज्यादा सक्रिय होने से कंपन हो सकता है.
  • लिवर या किडनी फेलियर: इन अंगों के गंभीर रूप से प्रभावित होने पर दिमाग के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है.
  • डायबिटीज: ब्लड शुगर का बहुत बढ़ना या कम होना कंपन का कारण बन सकती है.
  • तनाव और थकान: चिंता, तनाव और थकावट भी ट्रेमर का कारण बन सकते हैं.

ट्रेमर की समस्या का ट्रीटमेंट कैसे होता है?

NIH के अनुसार, ट्रेमर का इलाज इसके प्रकार, लक्षणों की गंभीरता और इसके पीछे मौजूद कारणों पर निर्भर करता है. इसके ज्यादातर प्रकारों का पूरी तरह इलाज संभव नहीं है, लेकिन दवाओं, सर्जरी और लाइफस्टाइल में बदलाव की मदद से लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है. अगर कंपन हल्का है और रोजमर्रा के कामों में परेशानी नहीं होती, तो हर बार इलाज की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं, अगर ट्रेमर किसी अन्य बीमारी या स्वास्थ्य समस्या के कारण हो रहा है, तो उस बीमारी का इलाज करने से कंपन कम हो सकता है या कभी-कभी पूरी तरह ठीक भी हो सकता है. सही इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि लक्षणों और उनके कारणों के अनुसार इलाज किया जा सके.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Cancer की जल्दी पहचान क्यों जरूरी है? देर करने से क्या बदल सकता है इलाज का नतीजा

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

SOURCE: NIH

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola