Heart Beat Problem: ऐसा कई लोगों को होता है कि वह जब आराम से कुर्सी पर बैठे हों, मोबाइल चला रहे हों या टीवी देख रहे हों, और ऐसे में ही अचानक दिल की धड़कन तेज महसूस होने लगती है. ऐसा लग सकता है जैसे दिल सीने से बाहर निकल आएगा. कई लोग इसे थकान, तनाव या घबराहट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है. सामान्य रूप से दौड़ने या मेहनत करने पर धड़कन तेज होना स्वाभाविक है, लेकिन बिना किसी शारीरिक गतिविधि के ऐसा होना शरीर के अंदर चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. कभी-कभी यह दिल की धड़कन की अनियमितता यानी एरिथमिया (Arrhythmia) जैसी स्थिति की ओर भी इशारा करता है, जिसमें दिल बहुत तेज, बहुत धीमा या अनियमित तरीके से धड़कने लगता है. आइए जानते हैं किन कारणों से इस तरह की स्थिति को झेलना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं स्वादिष्ट रबड़ी मालपुआ, त्योहार की मिठास हो जाएगी दोगुनी
एरिथमिया क्या है और क्यों बढ़ता है इसका खतरा?
एरिथमिया एक ऐसी मेडिकल स्थिति है जिसमें दिल की धड़कन सामान्य लय से हट जाती है. यह समस्या तब होती है जब दिल के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में गड़बड़ी आ जाती है. इससे दिल शरीर में सही तरीके से खून पंप नहीं कर पाता और इसके कारण चक्कर आना, सांस फूलना, सीने में घबराहट या कमजोरी महसूस हो सकती है. कुछ मामलों में यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है, खासकर पहले पहले से हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी हो. इसलिए अगर आराम करते समय भी बार-बार दिल की धड़कन तेज हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.
बैठे-बैठे दिल की धड़कन तेज होने के मुख्य कारण यह भी;
- ज्यादा तनाव या एंग्जायटी- मानसिक तनाव, चिंता या पैनिक अटैक से हार्ट रेट अचानक बढ़ सकता है, इस कारण आपको इस तरह की स्थिति देखनी पड़ सकती है.
- कैफीन, शराब या धूम्रपान- ज्यादा चाय, कॉफी, शराब या सिगरेट का सेवन हार्ट बीट की गति को प्रभावित कर सकते हैं.
- डिहाइड्रेशन- शरीर में पानी की कमी होने पर दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इस वजह से ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है.
- इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन- पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम की कमी से भी धड़कन अनियमित हो सकती है.
- लो ब्लड शुगर- शुगर लेवल कम होने पर घबराहट हो सकती है, जिस कारण तेज धड़कनों की समस्या अक्सर देखने को मिलती है.
- दिल की पुरानी बीमारियां– जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर या कोरोनरी आर्टरी डिजीज आदि की समस्या रहती है, उनमें यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है.
यह भी पढ़ें: हाथ-पैरों में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं इस खतरनाक कैंसर का संकेत, गलती से भी न करें नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
2 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
17 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
20 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
22 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
22 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines