Jaspal Rana Death Cause: खेल जगत से एक बेहद ही दुखद खबर आई है. भारत के पूर्ण दिग्गज निशानेबाज और जानेमाने कोच जसपाल राणा की आज नई दिल्ली में मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जसपाल जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप से भारतीय टीम के साथ लौट रहे थे जब प्लेन में उनकी तबीयत खराब हो गई थी. जसपाल को मैक्स अस्पताल लाया गया तो उनकी हालत गंभीर थी. जसपाल को 3 दिन पहले हार्ट अटैक (Heart Attack) आया था जिससे सफर के दौरान भी सीने में लगातार दर्द बना हुआ था. ऐसे में अक्यूट हार्ट अटैक से इंशियल रिकवरी के बाद सोते हुए कार्डियाक रप्चर होने से उनकी जान चली गई.
कार्डियाक रप्चर से गई जान
हार्ट अटैक का ट्रीटमेंट अगर तुरंत ना किया जाए तो मरीजों को कार्डियाक रप्चर (Cardiac Rupture) होने का खतरा रहता है. कार्डियाक रप्चर इतना गंभीर होता है कि उससे तुरंत जान जा सकती है. डॉक्टरों के अनुसार, मैक्स में जसपाल की हालत बेहतर हो गई थी और वे घर जा सकते थे लेकिन तभी नींद में अचानक कार्डियाक रप्चर हो गया जिसके कारण जसपाल की जान गई.
क्या होता है कार्डियाक रप्चर
कार्डियाक रप्चर को हार्ट रप्चर भी कहते हैं. इसका मतलब है दिल की दीवारों और मसल्स का फट जाना या अलग हो जाना. यह हार्ट अटैक से जुड़ी कॉम्पलिकेशन है., हार्ट अटैक आने के तुरंत बाद या फिर एक महीने बाद भी सडन हार्ट रप्चर (Sudden Heart Rupture) हो सकता है. आमतौर पर हार्ट अटैक आने के 5 से 10 दिनों के बीच हार्ट रप्चर होता है.
हार्ट अटैक आने के बाद दिल के कमजोर और डैमेज हुए टिशूज दम तोड़ देते हैं जिससे अचानक सीने में इंटर्नल ब्लीडिंग होने लगती है. रप्चर्ड हार्ट कार्डियाक अरेस्ट का कारण बनता है जिससे तुरंत जान जा सकती है. लेकिन, अगर इसका तुरंत पता लगा लिया जाए तो सर्जरी से जान बचाई जा सकती है. इसमें ज्यादातर ओपन हार्ट सर्जरी की जाती है जिसमें दिल जहां से डैमेज हुआ है या रप्चर हुआ है वहां टांके लगाए जाते हैं.
कार्डियाक रप्चर के क्या लक्षण होते हैं
- एकदम से सीने में दर्द होता है
- सांस रुक सकती है
- मरीज बेहोश हो सकता है
- त्वचा ठंडी पड़ने लगती है
- दिल की धड़कन बढ़ जाती है
- और ब्लड प्रेशर शॉक के चलते गिर सकता है.
यह भी पढ़ें – खाना खाते हुए मुंह में होती है जलन? डॉक्टर ने बताया किन लोगों में यह हो सकता है कैंसर का लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
12 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
13 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
14 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
16 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
16 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
20 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines