Subhash Ghai किस बीमारी से पीड़ित? शुरुआती संकेत क्या, सेहत के लिए कितनी खतरनाक

Subhash Ghai: सुभाष घई की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया था। आइए जानते हैं किस बीमारी से पीड़ित हैं फिल्ममेकर और क्या-क्या सावधानियां बरतने की जरूरत है।

Subhash Ghai

photo credit- Subhash Ghai

Subhash Ghai: फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, परसो रात यानी 7 दिसंबर को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती किया गया था। दरअसल, उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुभाष को हृदय रोग और हाइपोथायरायडिज्म है। इसके अलावा, उन्हें कमजोरी और चक्कर आने जैसी चीजें भी महसूस हो रही थी। आइए जानते हैं उनकी बीमारी के बारे में।

विज्ञापन

दिल के मरीज हैं फिल्ममेकर

सुभाष घई पहले से ही दिल के रोगी है, सर्दियों में इन लोगों की परेशानी इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि मौसम में बदलाव के साथ शरीर को भी तापमान का संतुलन मैनेज करने में समय लगता है। हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का रिस्क सर्दियों में इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि खून जमने लगता है, जिससे दिल की धमनियां सिकुड़ने लगती हैं और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगता है। सर्दियों के मौसम में हार्ट का ऑक्सीजन सप्लाई भी स्लो हो जाता है, जिससे दिल की बीमारियों का रिस्क बढ़ता है।

विज्ञापन

सर्दियों में हार्ट अटैक के संकेत

  • ठंडे मौसम में तेज चलने से धड़कनें तेज होना।
  • अचानक ठंड के संपर्क में आने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है।
  • ज्यादा गर्म कपड़े पहनने से भी दिल का दौरा पड़ सकता है।
Subhash Ghai

Photo Credit- @SubhashGhai

विज्ञापन

हाइपोथायरायडिज्म भी गंभीर

हाइपोथायरायडिज्म की बीमारी एक ऐसी स्थिति है, जो अक्सर 60 वर्ष के अधिक वाले लोगों को प्रभावित करती है। हालांकि, अब यह बीमारी किसी को भी हो सकती है लेकिन ज्यादा रिस्क उम्रदराज लोगों को होता है। सुभाष घई भी हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित हैं। हाइपोथायरायडिज्म के शुरुआती संकेतों में वजन बढ़ना, जोड़ों में दर्द, हार्ट हेल्थ और मोटापा भी शामिल हैं।

अब कैसे हैं सुभाष घई?

उनके डॉक्टर ने कल रात बताया था कि वे पहले से ही हार्ट के मरीज हैं लेकिन फिलहाल उनकी तबीयत सही है। इसके बाद फिल्ममेकर ने खुद ट्वीट करते हुए अपने सभी फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘IFFI गोवा में मेरे बिजी कार्यक्रम के बाद अब सब ठीक है, जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। मुस्कुराइए और धन्यवाद’।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ