Subah Uthte Hi Body Mein Dard Hona: कई लोगों के लिए सुबह की शुरुआत ताजगी से नहीं बल्कि शरीर में भारीपन, दर्द और अजीब अकड़न के साथ होती है. जैसे ही आंख खुलती है, पीठ, गर्दन या मांसपेशियों में अकड़न महसूस होती है, जो पूरा दिन व्यक्ति को परेशान करती है. इस दर्द के कारण काम में मन नहीं लग पाता है. शुरुआत में लोग इसे थकान या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जब यह समस्या रोज होने लगे तो यह संकेत हो सकता है कि शरीर आपको किसी परेशानी के बारे में बता रहा है. दर्द के पीछे के सही वजह को समझना जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक यह समस्या रहने से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक परेशानी भी बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा दोबारा
सुबह सोकर उठने के बाद क्यों होता है शरीर में दर्द? Why does the body ache after waking up in the morning?
सुबह उठते के साथ दर्द होना पूरी मूड को बर्बाद कर देता है और जब दिन की शुरुआत दिक्कत से होती है, तो पूरा दिन भी ऐसा ही गुजरने लगता है. इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे;
गलत सोने की पोजिशन
सोने की गलत पोजिशन सुबह के शरीर दर्द का सबसे आम कारण होती है. कई लोग पेट के बल या गर्दन को टेढ़ा करके सोते हैं, जिससे पूरी रात रीढ़ और गर्दन पर दबाव बना रहता है. ऐसी स्थिति में मांसपेशियों में खिंचाव हो जाता है और सुबह उठते ही दर्द महसूस होने लगता है. इस तरह की समस्या से राहत पाने के लिए सही तरीके से सोने की आदत अपनाएं.
शरीर में सूजन
सुबह के समय शरीर में दर्द का एक कारण शरीर के अंदर होने वाली सूजन भी हो सकती है. जब शरीर किसी संक्रमण या चोट से लड़ रहा होता है, तब इम्यून सिस्टम कुछ रासायनिक तत्व छोड़ता है, जिससे सूजन और दर्द हो सकता है.
गद्दा दे सकता है आपको दर्द
इसके अलावा पुराना या खराब क्वालिटी का गद्दा भी शरीर के लिए परेशानी की वजह बन सकता है. गद्दे का धंस जाना, उसमें धूल जमा होना या उसका बहुत पुराना होना शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दबाव डालता है, जिससे सुबह उठते ही दर्द महसूस हो सकता है.
वजन बढ़ना और कुछ बीमारियां भी हो सकती हैं जिम्मेदार
ज्यादा वजन या मोटापा भी सुबह होने वाले शरीर दर्द की एक बड़ी वजह बन सकता है. शरीर का अतिरिक्त वजन पीठ, कमर और गर्दन पर ज्यादा दबाव डालता है, इसलिए आपको चाहिए कि आप अपनी डाइट को हेल्दी रखें और वजन कम करें. इसके अलावा कुछ मेडिकल कंडीशन भी इस समस्या को बढ़ा सकती हैं, जैसे वायरल संक्रमण, तनाव, एनीमिया, विटामिन डी की कमी, ज्यादा थकान या कुछ गंभीर बीमारियां. अगर दर्द लंबे समय तक बना रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि असली कारण का पता लगाया जा सके.
सुबह के शरीर दर्द से राहत पाने के आसान उपाय
- अगर आप रोज सुबह शरीर दर्द के साथ उठते हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर राहत पा सकते हैं:
- बहुत मुलायम गद्दे और तकिए का इस्तेमाल करने से बचें, रीढ़ को सहारा देने वाला गद्दा चुनें.
- सोने की सही पोजिशन अपनाएं, जैसे पीठ या करवट लेकर सोना.
- सुबह उठने के बाद हल्की स्ट्रेचिंग करें ताकि मांसपेशियां ढीली हो सकें.
- गुनगुने पानी से स्नान करने से शरीर को आराम मिलता है.
- रोज कुछ मिनट धूप में बैठें ताकि विटामिन डी मिल सके.
- नियमित योग, हल्का व्यायाम और संतुलित आहार को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं.
- छोटी-छोटी सही आदतों के अपनी डेली रूटीन में शामिल करने से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती है.
यह भी पढ़ें: आंतों में बनने वाली ये 2 गांठें 5 गुना तक बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा! रिसर्च में सामने आई
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
2 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
8 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines