हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सुबह उठते ही गर्म पानी में क्या डालकर पीना चाहिए? यहां जानिए गर्म पानी पीने के 10 फायदे क्या हैं

Warm Water Benefits: सुबह उठते ही गर्म पानी पीने के एक नहीं बल्कि कई फायदे हो सकते हैं. यहां जानिए किस-किस तरह से यह पानी सेहत को फायदे देता है और सादा पानी पीने के बजाय इसमें क्या-क्या डालकर पिया जा सकता है.

विज्ञापन
खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होगा?

Warm Water Empty Stomach: हम सुबह उठते ही सबसे पहले जो कुछ खाते-पीते हैं उसी से हमारा पूरा दिन निर्धारित होता है. ऐसे में आयुर्वेद में भी कुछ चीजों का सेवन सुबह के लिए अच्छा बताया जाता है जिनमें से एक है गर्म पानी. सुबह उठकर खाली पेट अगर हल्का गर्म पानी (Garam Pani) पी लिया जाए तो इससे पाचन से लेकर वजन कम करने और बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होने तक में फायदे नजर आते हैं. लेकिन, किसी दिक्कत को टार्गेट करने के लिए गर्म पानी में किसी और चीज को मिलाकर या उबालकर भी पिया जा सकता है जिससे इसके फायदे और बढ़ जाएं. ऐसे में सुबह उठकर गर्म पानी पीने के क्या फायदे होते हैं और पानी में क्या-क्या मिलाकर पिया जा सकता है, जानिए यहां. सेहत हमेशा दुरुस्त रहेगी.

गर्म पानी पीने के क्या फायदे होते हैं

कब्ज से राहत – सुबह उठते ही गर्म पानी पिया जाए तो कब्ज से राहत मिलती है. इससे मलत्याग करने में आसानी होती है. आंतों में जमा मल को मुलायम बनाने में गर्म पानी मदद करता है.

वजन घटाने में फायदेमंद – शरीर में जमा जिद्दी फैट को पिघलाने में गर्म पानी का असर दिखता है. सुबह उठकर गर्म पानी पिया जाए तो इससे फैट बर्न होने लगती है.

विज्ञापन

मेटाबॉलिज्म में सुधार – मेटाबॉलिज्म अच्छा हो तो पाचन ठीक रहता है और वेट मैनेजमेंट भी बेहतर तरह से हो पाता है. ऐसे में गर्म पानी पीने पर मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है.

शरीर डिटॉक्स होता है – हल्का गर्म पानी खाली पेट (Warm Water Empty Stomach) पिया जाए तो यह शरीर से गंदे टॉक्सिंस को फिल्टक करके निकाल देता है. यह शरीर की सारी गंदगी सुबह ही बाहर कर देता है.

विज्ञापन

त्वचा चमकने लगती है – त्वचा पर चमक लाने के लिए हल्का गर्म पानी पिया जा सकता है. इससे स्किन निखर जाती है.

दर्द से आराम – पीरियड्स का दर्द हो या फिर पेट में हल्का दर्द महसूस होने लगे, दर्द से आराम दिलाने में गर्म पानी का असर दिखता है.

विज्ञापन

ब्लड फ्लो बेहतर होता है – गर्म पानी पीने पर खून का प्रवाह बेहतर होता है. इससे शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंचने में मदद मिलती है.

गले की दिक्कतें दूर होती हैं – सुबह उठकर गर्म पानी पिया जाए तो गले की शिकायत, खांसी, जुकाम या साइनस जैसी दिक्कतों से राहत मिलती है. यह श्वसन तंत्र को साफ कर देता है.

विज्ञापन

पाचन बेहतर होता है – ठंडा पानी पीने के बजाय सुबह उठकर हल्का गर्म पानी पिया जाए तो इससे पाचन ठीक रहता है और एसिडिटी या गैस जैसी समस्याएं नहीं होती हैं.

बालों की सेहत – गर्म पानी पीने पर बालों की जड़ें सक्रिय हो जाती हैं. इससे बालों पर प्राकृतिक चमक नजर आती है.

विज्ञापन

गर्म पानी में क्या मिलाकर पीना चाहिए

  • सादा गर्म पानी पीने के बजाय सुबह उठकर जीरा पानी (Jeera Pani) पिया जा सकता है. रात में एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा डालकर रख दें. अगली सुबह इस पानी को गर्म करके या उबालकर पी लें.
  • अगर जोड़ों में दर्द रहता है तो पानी में अदरक काटकर डालें और उबालकर पी लें. इससे शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं.
  • गर्म पानी में मेथी दाना डालकर भी पिया जा सकता है. इससे शुगर कंट्रोल में रहती है.
  • पानी में एक चुटकी दालचीनी डालकर पी जाए तो इससे दिल की सेहत अच्छी रहने में मदद मिलती है.
  • गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर सुबह खाली पेट पिया जाए तो इससे शरीर डिटॉक्स होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें – शुगर के मरीजों के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ब्लड शुगर होने लगेगा कम

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola