Body Swelling Home Remedies: आजकल ज्यादातर लोग वॉटर रिटेंशन जैसी बीमारी का सामना कर रहे हैं. इस बीमारी में अक्सर लोगों को सुबह उठते ही पेट, चेहरे या शरीर में सूजन महसूस होती है. साथ ही, गैस-ब्लोटिंग की समस्या भी परेशान करती है. हालांकि, इसके पीछे की असल वजह सामने नहीं आती और कुछ लोग समझते हैं कि ऐसा रात में खाना खाने या चावल खाने की वजह से हो रहा है. हालांकि, इसको लेकर डाइटिशियन राधिका गोयल का कहना है कि काफी हद तक ये इस बात का संकेत है कि आपका डाइजेशन सही नहीं है. आपके शरीर में टॉक्सिन जमा हो रहे हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ देसी उपायों की मदद से आप इससे राहत पा सकती हैं. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- क्या आपकी धड़कनें भी अचानक रुक जाती हैं? इसे मामूली न समझें, हो सकती है यह गंभीर बीमारी!
शरीर में सूजन आने के क्या कारण हैं?
एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर में सूजन कई कारणों से हो सकती है. गलत खान-पान, देर रात खाना, कम पानी पीना, नींद की कमी और तनाव के चलते शरीर पर बुरा असर होता है. वहीं, अगर आपके बाहरी तौर पर सूजन है तो हो सकता है किसी कीड़े ने आपको काट लिया हो. कंजेस्टिव हार्ट फेलियर, किडनी की बीमारी या लिवर की बीमारी का संकेत है.
शरीर में सूजन किसकी कमी से होती है?
शरीर में सूजन कई चीजों की कमी या अधिकता से हो सकती है जैसे प्रोटीन, विटामिन बी1 और सी की कमी, या फिर नमक का ज्यादा सेवन करना. इसलिए आपके आहार पर ध्यान दें और उन चीजों को शामिल करें जिनमें ज्यादा विटामिन मौजूद हों.
खाली पेट करें ये काम
अदरक और हल्दी के औषधीय गुण और कुछ देसी चीजों को मिलाकर बनने वाली ये देसी ड्रिंक ब्लोटिंग को कम कर सकती है. इसका सेवन करने से यकीनन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा मिलेगा. आइए जानते हैं कि आप इस ड्रिंक को घर पर कैसे बना सकते हैं.
सामग्री
- अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
- सौंफ के बीज- 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी- 1 छोटा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च- 2
- पानी- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक पैन में पानी डालकर हल्की आंच पर उबलने दें.
- एक उबाल आने पर अदरक, सौंफ और दालचीनी डाल दें. इसे 5 मिनट उबालें.
- अब इसमें हल्दी और काली मिर्च डाल दें. 5 मिनट उबाल लें और जब ये आधा रह जाए, तो इसे छान लें.
- इसे सुबह खाली पेट पिएं या हैवी मील्स के आधे घंटे बाद पिएं. आपको कुछ हफ्तों में असर दिख सकता है.
- यह ड्रिंक शरीर को साफ करने और सूजन जैसी परेशानियों को कम करने का काम करती है. आप इसे हर रोज या हर तीसरे दिन पी सकते हैं. यकीनन आपको बहुत ही फायदा होगा.
इसे भी पढ़ें- क्या पान खाने से बढ़ जाता है शुगर लेवल? जानिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
एक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 hr agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 hr agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
3 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
5 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
7 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
8 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
22 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines