Pairon Me Jhanjhanahat Subha Kiu Hoti Hai: अच्छी हेल्थ की हर कोई ख्वाहिश रखता है, लेकिन अच्छी लाइफस्टाइल, सही खानपान, फिजिकली फिट रहने से ही यह लक्ष्य पूरा होता है. कई लोगों को सुबह उठते समय पैरों में हल्की झुनझुनी या सुन्नता महसूस होती है. अक्सर लोग इसे साधारण थकान, गलत तरीके से सोने या नस दबने की समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर यह समस्या बार-बार सुबह के समय महसूस होने लगे, तो यह शरीर का पनप रही किसी खतरनाक बीमारी का संकेत हो सकती हैं. शुरुआत में यह हल्की और अस्थायी लग सकती है, इसलिए लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते. लेकिन लगातार पैरों में सुन्नता महसूस होना एक ऐसी स्थिति हो सकती है, जो धीरे-धीरे किसी बड़ी बीमारी की ओर संकेत कर रही हो. इस स्टोरी में हम आपको इस समस्या के पीछे क्या वजह हो सकती है इसके बारे में बताएंगे और साथ ही इससे जुड़ी कुछ और समस्याओं के भी बारे में जानेंगे.
यह भी पढ़ें: पथरी से छुटकारा पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए आसान आयुर्वेदिक उपाय, जल्द राहत के
पैरों की सुन्नता किस बीमारी का है संकेत? Subah Uthte Hi Pair Sun Hona
सामान्य के अनुसार सुबह-सुबह पैरों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होना अक्सर डायबिटीज (Diabetes) यानी मधुमेह से जुड़ा संकेत हो सकता है. जब शरीर में लंबे समय तक ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा बना रहता है, तो यह नसों को नुकसान पहुंचाने लगता है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic Neuropathy) कहा जाता है, इसमें सबसे पहले पैरों और टांगों की नसें प्रभावित होती हैं. इसके अलावा विटामिन बी-12 की कमी, नसों पर दबाव, खराब ब्लड सर्कुलेशन या रीढ़ से जुड़ी समस्याएं भी पैरों की सुन्नता का कारण बन सकती हैं.
कैसा महसूस होता है यह लक्षण और क्यों होता है ऐसा Pairon Me Jhanjhanahat Ka Karan
पैरों की सुन्नता कई तरह से महसूस हो सकती है, कुछ लोगों को ऐसा लगता है जैसे पैरों में चींटियां रेंग रही हों, तो कुछ लोगों को झुनझुनी, हल्का दर्द या जलन का एहसास होता है. कई बार व्यक्ति को ऐसा भी महसूस होता है कि पैर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, यह लक्षण ज्यादातर डायबिटीज की ओर इशारा करते हैं.
डायबिटीज में ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादा शुगर नसों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है. इससे नसों की संवेदनशीलता कम हो जाती है और शरीर के कुछ हिस्सों तक सही तरीके से संकेत नहीं पहुंच पाते. अब सवाल उठता है कि सुबह ऐसा महसूस क्यों होता है, बता दें कि, सुबह के समय यह लक्षण अधिक महसूस इसलिए होता है क्योंकि रातभर शरीर एक ही स्थिति में रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी थोड़ा धीमा हो जाता है, इसलिए जैसे ही शरीर हरकत में आती है, तो यह स्थिति देखने को मिलती है.
डायबिटीज के अन्य लक्षण जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए Diabetes Early Symptoms
- अगर पैरों की सुन्नता के साथ नीचे दिए गए लक्षण भी दिखें, तो तुरंत ब्लड शुगर की जांच जरूरी हो जाता है, यह लक्षण भी शुगर की समस्या की ओर इशारा करते हैं.
- सुबह उठते ही मुंह का सूखना या ज्यादा प्यास लगना.
- बार-बार बेवजह थकान या कमजोरी महसूस होना.
- धुंधला दिखाई देना या आंखों में भारीपन महसूस होना.
- सुबह-सुबह जी मिचलाना या उल्टी जैसा लगना.
- हाथ-पैरों में झुनझुनी या जलन का एहसास.
कभी न करें नजरअंदाज
ये सभी लक्षण शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर के संकेत हो सकते हैं, इसलिए आपको चाहिए कि आप इन्हें नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते डॉक्टर से सलाह लें और ब्लड शुगर की जांच करते रहा करें. जल्दी पहचान होने पर मधुमेह को कंट्रोल किया जा सकता है, वरना यह बीमारी आपको कई खतरनाक समस्याओं के बीच धकेल देगी.
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में खाना देखकर ही होता है उल्टी का मन? एक्सपर्ट से जानिए किस तरह मिलेगा जल्दी आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines