---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

पथरी से छुटकारा पाने के लिए बाबा रामदेव ने बताए आसान आयुर्वेदिक उपाय, जल्द राहत के लिए अभी जानें!

Baba Ramdev Kidney Stone Treatment Tips: क्या आप भी पथरी की समस्या से परेशान हैं और जल्द नेचुरली इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आपके लिए बाबा रामदेव ने एक चमत्कारी उपाय बताया है, जिसे फोलो करके आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

---विज्ञापन---

Ayurvedic Remedies For Pathri: खराब खानपान, तेल-मसालों का ज्यादा सेवन, शरीर में पानी की कमी और कम फिजिकली एक्टिव रहने के कारण शरीर में तरह-तरह की गंभीर समस्याएं पैदा होने लग जाती है, जिसमें से एक पथरी है. पथरी एक ऐसी समस्या है, जो व्यक्ति के शरीर में धीरे-धीरे बनती रहती है और ज्यादा खास लक्षण नहीं दिखाती, लेकिन जब इसके लक्षण दिखाई देने लगते हैं, तब व्यक्ति को दर्द, पेशाब करते वक्त जलन, कमजोरी आदि कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

आज मेडिकल साइंस ने इस समस्या को ठीक करने के लिए कई तरह के ऑपरेशन ईजाद कर लिए हैं, लेकिन ज्यादा पैसा खर्च होने और ऑपरेशन का नाम सुनकर लोग दूसरे उपायों की तरफ जाते हैं. ऐसे में नेचुरल उपाय सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि इसमें न सिर्फ कम से कम पैसा लगता है, बल्कि रिजल्ट भी अच्छा आ सकता है. अगर आप भी पथरी से परेशान हैं और नेचुरली इसे ठीक करना चाहते हैं, तो बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का उपाय आपके बड़े काम आ सकता है. आइए जानते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टियों में यूपी की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर करें विजिट, सफर बनेगा इतना यादगार कि दोबारा आने का करेगा मन

क्या है पथरी की समस्या कैसे हो जाती है यह? What is Kidney Stone

पथरी की समस्या तब होती है जब किडनी में कैल्शियम, ऑक्सलेट और अन्य खनिज जमा होकर छोटे-छोटे कठोर कण बना लेते हैं. यह अक्सर कम पानी पीने, गलत खानपान, ज्यादा नमक या प्रोटीन लेने और शरीर में मिनरल असंतुलन के कारण हो जाती है. समय पर ध्यान न देने पर दर्द और पेशाब से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इस समस्या से राहत पाने के लिए बाबा रामदेव ने ऐसा इलाज बताया है, जिसे नियमित रूप से फॉलो करने पर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. यह उपाय में इस्तेमाल होने वाली चीजें बहुत आम, आसान और सस्ती हैं.

---विज्ञापन---

पथरी को कैसे करें ठीक जानिए बाबा रामदेव ने क्या बताया Home Remedies For Kidney Stone

बाबा रामदेव के मुताबिक, जो लोग पथरी रोग से परेशान हैं, उन्हें चाहिए कि वे तेज चला करें या दौड़ा करें और ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें, इसी के साथ नियमित रूप से कपालभाति प्राणायाम करें इससे पथरी की समस्या से राहत मिल सकती है. साथ ही बाबा ने बताया कि जो लोग पथरी से परेशान हैं, वह नियमित रूप से खट्टी छाछ का सेवन कर सकते हैं, इसके सेवन से पथरी के साथ-साथ मूत्र रोग से भी राहत मिल सकती है.

---विज्ञापन---

कुल्थी की दाल और मूली भी फायदेमंद Swami Ramdev on Kidney Stone Problem

इतना ही नहीं, बाबा रामदेव ने यह भी बताया कि पथरी की समस्या में कुल्थी की दाल का सेवन पहले लोग किया करते हैं. इसे डाइट में लेने के लिए 1-2 चम्मच कुल्थी को एक गिलास पानी में उबालें और जब पानी 50–100 ग्राम रह जाए तो छान कर पी लें, इसके सेवन से भी राहत मिल सकती है. इसके अलावा बाबा कहते हैं कि जो लोग मूली का नियमित रूप से सेवन करते हैं उनमें पथरी की समस्या नहीं होती, इसलिए आपको चाहिए कि आप अपने डाइट में मूली को भी शामिल करें. याद रखें यह उपाय शुरुआती अवस्था में फायदा पहुंचा सकते हैं, अगर पथरी की समस्या बहुत बुरे हालात में है या जिस अंग में पथरी हुई है वह पूरी भर चुकी है, तो ऐसे हालात में ऑपरेशन ही करवाना पड़ेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महिलाओं को सबसे ज्यादा होती हैं ये 5 बीमारियां, समय रहते पहचानना है जरूरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 08, 2026 12:14 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola