Drinks In Morning: क्या आप भी उनमें से हैं जिनकी सुबह सुस्ती, थकान और चाय-कॉफी की जरूरत से शुरू होती है? लेकिन आपको पता होना चाहिए कि सुबह के पहले 30 से 60 मिनट ही आपके पूरे दिन की एनर्जी को तय करते हैं. आजकल कई लोग अपनी मॉर्निंग को फ्रेश बनाने के लिए अलग तरह की हेल्थ हैबिट्स अपनाते हैं. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करके अपना मॉर्निंग रूटीन साझा किया है जिसे वो सुबह 6 बजे खाली पेट फॉलो करती हैं. इस रूटीन में उन्होंने ऐसी 3 चीजों का जिक्र किया जिन्हें खाकर वो खुद को दिनभर एक्टिव रखती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन-सी वो 3 चीजें हैं जिन्हें सुबह खाने से आप दिनभर फ्रेश रहेंगे.
यह भी पढ़ें – 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं माता-पिता तो उन्हें जरूर खिलाएं प्रोटीन से भरपूर ये 7 चीजें, शरीर दुरुस्त रहेगा
सबसे पहले पानी पीने की आदत
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि वो सबसे पहले उठते ही 250 मिलीलीटर पानी पीती हैं. उनका मानना है कि रातभर हमारी बॉडी में कई फ्लूइड्स का लॉस हो जाता है. इसलिए सुबह पानी पीने से उस लॉस की भरपाई हो जाती है. इसके अलावा पानी हमारी बॉडी को फ्रेश महसूस कराने और हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. इसलिए आप भी पानी पीने को अपने मॉर्निंग रूटीन का पहला स्टेप बनाएं.
एक चम्मच नारियल तेल
पानी पीने के बाद न्यूट्रिशनिस्ट हेल्दी फैट के रूप में एक चम्मच शुद्ध नारियल का तेल लेती हैं. इसे सुबह लेने से पेट लंबे समय के लिए भरा हुआ महसूस होता है, जिसकी वजह से ओवरईटिंग कम होती है. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि नारियल का तेल ब्लड शुगर को स्थिर रखने में भी मदद करता है. इसके साथ ही दिनभर के चिड़चिड़ेपन से भी छुटकारा मिलता है.
ब्लैक कॉफी है इस रूटीन का आखिरी स्टेप
नारियल तेल के बाद न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा ब्लैक कॉफी पीती हैं. उन्होंने बताया कि ब्लैक कॉफी दिनभर एनर्जी और अलर्टनेस बढ़ाने में बहुत सहायक होती है. इसके साथ ही न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि ब्लैक कॉफी हमारे शरीर में कोर्टिसोल के लेवल को 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ाने की क्षमता रखती है जिसकी वजह से आप और भी एक्टिव महसूस करते हैं. कॉफी में मौजूद पॉलीफेनॉल्स भी गट के लिए बहुत फायदेमंद बताए जाते हैं.
क्या हर कोई यह मॉर्निंग रूटीन फॉलो कर सकता है?
अगर आपको एसिडिटी, हाई BP, कैफीन सेंसिटिविटी या दूसरी कोई भी मेडिकल परेशानी है, तो वो लोग इस रूटीन को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिलाएं भी इस रूटीन को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर पूछें.
ये चीजें भी दिखाएंगी फायदा
- सुबह खाली पेट अलसी के बीज खा सकते हैं और ऊपर से पानी पी सकते हैं.
- खाली पेट कोई फल जैसे केला खाया जा सकता है.
- एनर्जी के लिए सूखे मेवे खाकर भी दिन की शुरुआत की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- Bipasha Basu पिछले 20 सालों से झेल रही हैं गठिया का दर्द, ऐसे करती हैं मैनेज, यहां जानिए ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
11 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
12 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
13 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
15 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines