सुबह उठते ही ब्रश क्यों नहीं करना चाहिए? योगगुरु ने बताया ब्रश कितने बजे करना चाहिए

Subah Brush Kab Karna Chahiye: ज्यादातर लोग सुबह उठकर सबसे पहले ब्रश करते हैं. लेकिन, योगगुरु की सलाह है कि सबसे पहले ब्रश करना सही आदत नहीं है. इसके बजाय सबसे पहले क्या करें यह एक्सपर्ट से ही जान लीजिए.

Brushing Teeth

ब्रश करने का सबसे अच्छा समय कब है? Image Credit - Pexels

Brushing Teeth: अक्सर लोग सुबह उठते हैं और दांतों को ब्रश करने के बाद ही कुछ खाते-पीते हैं. लेकिन, योगगुरु की सलाह है कि ऐसा नहीं करना चाहिए. योगगुरु दीपक शर्मा का अपना इंस्टाग्रमा अकाउंट है जिसपर वे सेहत से संबंधित सलाह देते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में योगगुरु ने बताया कि सुबह उठते ही सबसे पहले ब्रश (Brush) नहीं करना चाहिए. योगगुरु का कहना है कि जब आप रात के समय सोते हैं तो मुंह में लार बनती है जिसमें एक एंजाइम होता है जिसका नाम है लाइजोजाइम. यह आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. यह रोगाणुओं को नष्ट करता है और पेट शुद्ध रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट होती है.

विज्ञापन

किस समय करना चाहिए ब्रश

योगगुरु ने बताया कि सुबह उठते ही कभी ब्रश नहीं करना चाहिए. इसके बजाय सुबह उठकर सबसे पहले गर्म गुनगुना पानी पीना है. इससे आंतें स्वस्थ रहेंगी और लिवर हेल्दी रहेगा. ध्यान रहे कि गर्म पानी (Warm Water) पीने के 10 से 15 मिनट बाद ही आपको ब्रश करना है. अगर आप सुबह 7 बजे उठकर गर्म पानी पी रहे हैं तो 7:15 बजे पर ब्रश करें.

विज्ञापन

ब्रश करने का सही तरीका क्या है

  • दांतों को साफ करने के लिए सही ब्रश का चुनाव करें. बहुत ज्यादा हार्ड ब्रश का इस्तेमाल करने से परहेज करें. इससे मसूड़े छिल सकते हैं.
  • ब्रश को जोर-जोर से रगड़ें नहीं बल्कि हल्के हाथों से दांतों को साफ करें.
  • ब्रश को छोटे-छोटे गोलाकार हिस्से में घुमाएं. इससे दांत अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं.
  • दांतों के साथ ही जीभ की भी अच्छी से सफाई करना जरूरी है.
  • कम से कम 2 मिनट तक दातों को साफ करना चाहिए.

कितने महीने में ब्रश बदलना चाहिए

विज्ञापन

आमतौर पर हर 3 से 4 महीने में ब्रश बदलने की सलाह दी जाती है. इस समय तक ब्रिसल्स खराब हो चुके होते हैं और ब्रश बदलना जरूरी है. अगर आपका ब्रश पहले ही खराब हो चुका है तो बदलने से परहेज ना करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ