क्या खाने से स्ट्रेस कम होता है? यहां जानिए बहुत टेंशन हो तो क्या करना चाहिए

How To Relieve Stress: अगर आप भी अक्सर तनाव में रहते हैं तो यहां जानिए क्या खाकर तनाव कम होता है. ऐसे कुछ फूड्स हैं जो स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को कम करते हैं और फील गुड हार्मोन सेरोटॉनिन को बढ़ाते हैं. जानिए कौन सी हैं ये खाने की चीजें.

Stress

किस तरह कम होगा तनाव, जानिए यहां. Image Credits

Stress Kaise Kam Kare: भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर ही व्यक्ति को तनाव होने लगता है. तनाव या स्ट्रेस ना सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक तौर पर भी असर दिखाता है. शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ता है तो तनाव रहने लगता है. ऐसे में कुछ फूड्स या कहें खाने की चीजें हैं जो कोर्टिसोल (Cortisol) को कम करने और फील गुड हार्मोन सेरोटॉनिन को बढ़ाने में मदद करती हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये खाने की चीजें जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. आपको जब भी तनाव महसूस हो आप भी इन चीजों को खा सकते हैं.

विज्ञापन

तनाव होने पर क्या खाएं

मैग्नीशियम – शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो जाए तो एंजाइटी और सिर में दर्द होने लगता है. ऐसे में रिलैक्स्ड महसूस करने के लिए पालक, केल, बादाम, एवोकाडो और कद्दू के बीज खाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स – साल्मन और सार्डिन मछली, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं. इन्हें खाने पर इंफ्लेमेशन कम होती है और स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने से रुकते हैं.

विटामिन सी – कोर्टिसोल लेवल्स को कम करने में विटामिन सी असरदार होता है. यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी असरदार होता है. संतरा, स्ट्रॉबेरीज, लाल-पीली शिमला मिर्च और ब्रोकोली विटामिन सी से भरपूर फूड्स हैं.

विज्ञापन

कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स – ये वो फूड्स हैं जो दिमाग को सेरोटॉनिन प्रोड्यूस करने में मदद करते हैं. ये कंफर्ट फूड्स में आते हैं और शुगरी स्नैक्स से होने वाले क्रैश से भी बचाते हैं. ओटमील, किनोआ या होल ग्रेन ब्रेड इस फूड कैटेगरी में आते हैं.

डार्क चॉक्लेट – तनाव कम करने के लिए डार्क चॉक्लेट खाई जा सकती है. डार्क चॉक्लेट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फ्लेवेनॉइड्स की अच्छी मात्रा होती है जिससे स्ट्रेस हार्मोन कम होता है. कोशिश करें कि आप 70% कोकोआ वाली डार्क चॉक्लेट ही खाएं.

विज्ञापन

इन ट्रिक्स से भी कम होगा तनाव

विज्ञापन
  • तनाव कम करने के लिए गहरी सांस लें. पहले 4 सेकंड तक सांस खींचें, इसके बाद 7 सेकंड के लिए सांस को अंदर रखें और उसके बाद 8 सेकंड तक मुंह से सांस छोड़ें. इस ब्रीदिंग टेक्नीक से ब्रेन में सिग्नल जाता है और नर्वस सिस्टम शांत हो जाता है.
  • शरीर की हर मसल को हल्का खींचें. इससे मसल्स को रिलैक्सेशन मिलती है और टेंशन रिलीज होती है.
  • चेहरे पर ठंडा पानी मारने से तनाव कम होने में असर दिखता है.
  • जब बहुत ज्यादा स्ट्रेस हो तो अपने मन की बात को कागज पर लिखने की कोशिश करें. इससे तनाव कम होता है.

यह भी पढ़ें – लोहे की कड़ाही में कौन सा खाना नहीं बनाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया जहर बन सकता है आपका भोजन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ