आखिर कैसे बनती है शरीर में पथरी? जानें शुरुआती संकेत व बचाव के तरीके

Stone Causes In Body: किडनी के अलावा भी शरीर के कुछ अन्य अंगों में स्टोन बन सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि शरीर में आखिर बनती कैसे है पथरी? कैसे इसका प्रोडक्शन होता है, क्या हैं कारण, जानिए बचाव और शुरुआती लक्षण।

Stone Causes In Body

Stone Causes In Body

Stone Causes In Body: पथरी होना एक कॉमन क्रोनिक बीमारी है, जो धीरे-धीरे शुरू होकर बढ़ती रहती है और गंभीर रूप ले लेती है। स्टोन की बात आती है, तो अक्सर लोग किडनी के बारे में सोचते हैं क्योंकि अधिकांश लोगों को यह लगता है कि स्टोन सिर्फ किडनी में ही बनते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। शरीर में और भी अंगों में स्टोन बन सकते हैं। स्टोन होने की बात तो ठीक है लेकिन शरीर में स्टोन यानी पथरी बनने के कारण क्या होते हैं? कैसे शरीर के अंदर बनने लगते हैं पत्थर? आइए जानते हैं इसका कारण।

विज्ञापन

स्टोन कहां-कहां बनते हैं?

सबसे पहले तो, इस बारे में जान लेते हैं कि शरीर में स्टोन किन अंगों में बनते हैं। पथरी की बात करें, तो किडनी के अलावा गॉलब्लैडर, गले में, जिसे टॉन्सिल स्टोन कहते हैं और मूत्राशय में पथरी बनती है।

विज्ञापन

कैसे बन जाते हैं स्टोन?

सबसे पहले जानते हैं किडनी स्टोन के बारे में। इसके बनने के कारण हो सकते हैं, जिनमें आनुवांशिक या फैमिली हिस्ट्री, मोटापा, डायबिटीज, शरीर में पानी की कमी, जंक फूड्स का सेवन, डायरिया और यूटीआई की समस्याएं शामिल हैं। किडनी में स्टोन बनने का एक कारण शरीर में कैल्शियम का ज्यादा बनना भी है। टॉन्सिल स्टोन बनने की वजह, टॉन्सिल में इन्फेक्शन होना, खाने की चीजें, जो जल्दी मुंह में नहीं घुल पाती हैं, वह गले के स्टोन का कारण बनते हैं व मुंह के अंदर बैक्टीरिया बनना भी शामिल है।

विज्ञापन

गॉलब्लैडर में स्टोन बनने की सबसे बड़ी वजह कोलेस्ट्रॉल है। पित्ताशय में केमिकल बनना भी स्टोन बनने का एक कारण है। कैल्शियम भी गॉलब्लैडर में स्टोन बनने की एक वजह है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किडनी या पित्ताशय में पथरी बनने पर कई बार कोई लक्षण भी नहीं दिखाई देता है। ऐसे में शरीर के अंदर ये स्टोन आंतों के रास्ते ब्लैडर तक पहुंचते हैं और ब्लॉकेज पैदा करते हैं, जिससे सूजन और संक्रमण की समस्याएं बढ़ती हैं। बीबीसी की वेबसाइट पर शेयर एक वीडियो के अनुसार, पथरी अगर थोड़ी बड़ी होती है, तो शरीर के अन्य अंगों से जुड़ने वाली पाइप्स से भी इंटरकनेक्ट हो जाती है, जिससे जोखिम भी बढ़ जाते हैं।

क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं?

जब स्टोन्स शरीर के अन्य अंगों से जुड़कर किसी एक जगह इकट्ठे हो जाते हैं, तो यह कई प्रकार की अन्य समस्याएं भी पैदा करते हैं। ब्लॉकेज से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। स्टोन्स से लिवर में सूजन हो सकती है। यदि इन्फेक्शन खून तक फैल जाए, तो पीलिया हो सकता है। वहीं, अगर शरीर में पत्थरी फंस जाए, तो मरीज की जान भी जा सकती है। डॉक्टरों के अनुसार, भारत ऐसा देश है जहां अन्य देशों की तुलना में गॉलब्लैडर स्टोन की समस्या सबसे ज्यादा पाई जाती है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट-freepik

क्या है एक्सपर्ट की राय?

स्टोन्स की समस्या से बचाव के लिए यदि आपको पेट में अचानक रोजाना कोई दर्द महसूस हो रहा है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर चेक करवाएं। इसके अलावा, संतुलित आहार खाना, शारीरिक रूप से एक्टिव रहना, नियमित जांच और फैट फूड्स का सेवन नियंत्रित करना चाहिए।

विज्ञापन

शुरुआती संकेत

  • पेट में दर्द होना।
  • बुखार आना।
  • जी मिचलाना।
  • पेशाब की आदतों में बदलाव।
  • पेशाब के रंग में बदलाव।
  • पेट के दाहिने हिस्से में दर्द उठना गॉलब्लैडर स्टोन का संकेत है।
  • पीलिया भी गॉलब्लैडर स्टोन का एक संकेत है।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ