Stomach Pain Symptoms: पेट में इस जगह दर्द होना किस बीमारी का संकेत? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Stomach Pain Symptoms: पेट में दर्द होना सामान्य समस्या होती है लेकिन पेट के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होने का मतलब भी अलग हो सकता है। कई बार यह गंभीर बीमारियों का लक्षण भी होता है। पेट के राइट साइड में दर्द होना कितना खतरनाक हो सकता है? आइए जानते हैं डॉक्टर से।

Stomach Pain Symptoms

Stomach Pain Symptoms

Stomach Pain Symptoms: पेट में दर्द एक कॉमन हेल्थ कंडिशन है, जो कई कारणों से होता है। इसमें लाइफस्टाइल डिसऑर्डर शामिल हैं। सही खान-पान या खराब दिनचर्या से पेट में दर्द होना सामान्य हो सकता है, मगर इसे हल्के में लेने की गलती करना सही नहीं है क्योंकि कई बार यह दर्द बड़ी बीमारियों का लक्षण होता है। जैसे कि शरीर के दाहिने हिस्से की पसलियों में दर्द या फिर पेट के राइट साइड में दर्द होना खतरनाक हो सकता है। इस प्रकार का दर्द अचानक और तेज होना एक नहीं बल्कि कई समस्याओं की ओर इशारा कर सकता है। अगर दर्द बिना किसी कारण के हो रहा है, तो और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट से।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉ. जॉन वासुदेवन, जो यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया में फिजिकल मेडिसिन और रिहेबिलिटेशन के एसोसिएट प्रोफेसर हैं जो टूडे डॉटकॉम को बताते हैं कि पेट का दर्द सिर्फ अनहेल्दी खाने, कब्ज या फिर पाचन की समस्या नहीं होती है बल्कि बीमारी भी हो सकती है। वे कहते हैं कि पेट के दाहिने और निचले हिस्से में दर्द हार्ट, पैंक्रियाज से लेकर किडनी और लिवर डिजीज का साइन होता है।

विज्ञापन

पेट का दर्द किन बीमारियों का संकेत

1. मांसपेशियों में खिंचाव- पसलियों में दर्द गलत पोस्चर की वजह से भी होता है, जो कि साइन होता है कि आपकी मसल्स में किसी प्रकार का क्रैम्प हुआ है। ऐसा अक्सर गलत तरीके से सोने या फिर खेल-कूद से संबंधित कार्यों को करने से होता है। अगर दर्द 1 सप्ताह में सही नहीं होता है, तो आपको इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

विज्ञापन

2. लिवर डिजीज- इस तरफ दर्द होना लिवर की बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है। अगर आपको पेट के दाहिने हिस्से में लगातार दर्द रहता है और अपच की समस्या रहती है, तो यह संकेत है कि आपका लिवर डैमेज हो रहा है।

stomach pain

विज्ञापन

3. गॉलब्लैडर स्टोन- हालांकि, गॉलब्लैडर स्टोन में पेट के निचले हिस्से में दर्द अधिक महसूस होता है लेकिन पीठ की दाईं ओर दर्द होना और पेट के दाहिने भाग का दर्द भी पित्ताशय की पथरी का लक्षण हो सकता है। इसमें अगर आपको बुखार, मितली-उल्टी या एसिडिटी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो यह पथरी का संकेत है।

इसके अलावा, किडनी डिजीज, गैस्ट्रो प्रॉब्लम्स और सर्दी-खांसी के साथ-साथ लंग इंफेक्शन की समस्या का भी लक्षण हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ