---विज्ञापन---

हेल्थ

सर्दियों में आप भी रहते हैं पेट दर्द से परेशान? ये 4 घरेलू उपाय दिलाएंगे आराम!

Winter Stomach Pain Symptoms: सर्दी लगने पर कई बार इसका असर शरीर पर दिखता है। इससे पेट से जुड़ी समस्या भी हो सकती है, जैसे पेट में दर्द होना। ठंड लगने पर इसके लक्षण कैसे नजर आते हैं, जानिए।

Winter Stomach Pain Symptoms: ठंड में टेंपरेचर बढ़ने के साथ-साथ पेट से जुड़ी परेशानियां होने लगती है। असल में ये ठंड के कारण होती है, जिसमें तापमान कम होने पर पेट से जुड़ी एक्टिविटी पर असर दिखने लगता है और पाचन धीमा हो जाता है। इससे पेट की आंतों की एक्टिविटी भी स्लो हो जाती हैं और पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं।

कई बार ठंड लगना भी वायरल बीमारियों की वजह बनता है। इसके कारण आपको फूड पॉइजनिंग और आपके पेट की आंतों में सूजन कर देता है। इसके अलावा इन समस्याओं के चलते शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं।

---विज्ञापन---

ठंड में पेट दर्द क्यों होता हैं, जानें इसका कारण इस Video में-

---विज्ञापन---

पेट में ठंड लगने के लक्षण

  • पेट में अकड़न के साथ तेज दर्द होना।
  • पेट खराब होना या लूज मोशन की समस्या।
  • वॉमिटिंग और डिहाइड्रेशन।
  • पेट में लंबे समय तक दर्द महसूस होना।

ये भी पढें- Period Miss होने पर क्या आप भी हो जाती हैं परेशान? प्रेगनेंसी के अलावा ये हैं 3 कारण

  • मांसपेशियों में दर्द होना।
  • फूड प्वाइजनिंग होना।
  • सिरदर्द और बुखार होना।

बचाव के उपाय

हींग का पानी

पानी में मिलाया हुआ हींग एक तरह से एंटी इंफ्लेमेटरी है और पेट के दर्द को कम करने में मदद करता है। पेट की मरोड़ और दर्द में आराम मिलता है और डाइजेशन को ठीक रखता है।

---विज्ञापन---

पेट की सिकाई करें

पेट में ठंड लगने पर आप गर्म पट्टी या हॉट वाटर बैग से भी सिकाई करके दर्द को कम कर सकते हैं। क्योंकि ये हमारी मसल्स को आराम पहुंचाता है।

---विज्ञापन---

पेट दर्द क्यों होता है ? जानें Dr Shama Shaikh, Sahyadri Hospitals-

---विज्ञापन---

तुलसी, शहद और अजवाइन का सेवन करें

तुलसी, शहद और अजवाइन मिलाकर खाने से पेट में ठंड की दिक्कत को कम करने में मददगार हो सकता है। अगर आपको वोमिटिंग भी हो रही है तो भी ये घरेलू उपाय कारगर है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कभी ट्राई किया है नारियल का आटा? कई तरह से है गुणकारी; जानिए हेल्थ बेनिफिट्स

अजवाइन और जीरा

अजवाइन और जीरे का पाउडर पेट के दर्द में बहुत फायदेमंद होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1-1 चम्मच अजवाइन और जीरे को लेकर लेकर पीसें और बाद में इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर लें। यह आपके पेट में हो रही गैस, कब्ज की समस्या दूर करने में सहायता करेगा।

---विज्ञापन---

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

(takes2fitness)

---विज्ञापन---
First published on: Dec 22, 2023 05:11 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola