---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

कभी ट्राई किया है नारियल का आटा? कई तरह से है गुणकारी; जानिए हेल्थ बेनिफिट्स

Coconut Flour Health Benefits: आपने देखा होगा कि केक बनाने के लिए आटा या मैदा का इस्तेमाल होता है। लेकिन कभी आपने नारियल के आटे का यूज किया है? या कभी सुना हो? चलिए आज आपको इस आटे के कई सेहत से जुड़े लाभ बताते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Coconut Flour Health Benefits:  अधिकतर घरों में गेहूं के आटे से बनी रोटी खाई जाती है। गेहूं में भरपूर कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कई जरूरी प्रोटीन पाए जाते हैं। लेकिन जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, उनको गेहूं के आटे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके लिए आप गेहूं के आटे की बजाय अपनी डाइट में नारियल का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। आइए जान लेते हैं इसमें क्या-क्या गुण मिलते हैं।

पोषण तत्वों से भरपूर है नारियल का आटा

नारियल का आटा नारियल के इस्तेमाल के बाद प्रयोग होता है, जैसे नारियल का दूध या तेल के प्रोडक्शन के बाद मिलता है। इसका रंग सफेद आटे के जैसा दिखता है और इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स होने का दावा भी किया जाता है, जो बाकी आटे के मुकाबले अच्छा होता है।

यह आटा 100 % ग्लूटेन फ्री है, उन मरीजों के लिए जिन्हें आटा से दूरी बनाने के लिए डॉक्टर बताते हैं। नारियल के आटे में 58 % भरपूर फाइबर पाया जाता है। गेहूं के आटे के मुकाबले इसमें फाइबर ज्यादा होता है।

गुड ग्रेज नारियल के आटे का उपयोग, देखें ये Video-

---खबर नीचे जारी है---

नारियल आटे के फायदे

ब्लड शुगर को कंट्रोल करें

---खबर नीचे जारी है---

नारियल के आटे में हाई फाइबर होता है, यह आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। नारियल के आटे को गेहूं के आटे के साथ बदलने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic Index) को कम किया जा सकता है। डायबिटीज मरीजों के लिए नारियल का आटा काफी अच्छा माना जाता है, ये उनके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होगा।

ये भी पढ़ें- Covid JN.1 Variant: महाराष्ट्र में बढ़ने लगे कोरोना के केस, जानें नए वैरिएंट को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

वजन कम करने में कारगर

---खबर नीचे जारी है---

नारियल के आटे में डाइटरी फाइबर ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प कर सकता है, ताकि ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सके। हाई फाइबर फूड इंग्रेडिएंट्स आपके पेट को लंबे समय भरा हुआ रखते हैं, जिससे आपको भूख कम लगती है और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

नारियल के आटे के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं? देखें इस Video में-

---खबर नीचे जारी है---

नारियल के आटे में हाई प्रोटीन, कम फैट और लॉरिक एसिड होता है, जो इम्यूनिटी के लिए बहुत जरूरी है। नारियल के दूध के गूदे से प्रोड्यूस आटे में मैंगनीज भी होता है, जो महत्वपूर्ण मिनरल्स को सोखने में मदद करता है।

---खबर नीचे जारी है---

मेटाबॉलिज्म में मदद करता है

हाई फाइबर और प्रोटीन के अलावा, इस आटे में बहुत ज्यादा पोषण होता है। आटे में हाई पोषक तत्वों में से एक Medium Chain Fatty Acids (MCFA) के रूप में हेल्दी सैचुरेटेड फैट है। इसके इस्तेमाल से शरीर को एक हेल्दी मेटाबॉलिज्म और इसके साथ ही बैलेंस्ड ब्लड शुगर के लेवल में मदद करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Explainer: राज्य एक, आउटब्रेक अनेक… अक्सर केरल में ही क्यों सामने आते हैं बीमारियों के पहले मामले?

पाचन स्वस्थ रखता है

नारियल का आटा प्रयोग करने से आपके स्वस्थ पाचन में भी मदद कर सकता है, क्योंकि इस आटे में बहुत ज्यादा पोषण तत्व होते हैं। नारियल का आटा उन लोगों के अच्छा विकल्प है, जिनका कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का लेवल हाई होता है।

---खबर नीचे जारी है---

स्किन को बनाए हेल्दी

अगर आप नारियल का बुरादा खाते हैं, तो यह स्किन को फायदा करता है। क्योंकि इसके बुरादे में कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ ग्लोइंग बनाने में मददगार है।

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 22, 2023 10:15 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola