Stomach Cancer Awareness Month: पेट में दिख रहे इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर

Stomach Cancer Awareness Month: कैंसर एक गंभीर बीमारी है। हर साल नवंबर में स्टमक कैंसर अवेयरनेस वीक मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में आइए जानते हैं कि पेट का कैंसर कितना गंभीर है और कैसे होते हैं शुरुआती संकेत।

Stomach Cancer

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Stomach Cancer Awareness Month: कैंसर एक ऐसा रोग है जिसे निजात पाना काफी मुश्किल है। यह बीमारी किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है। कैंसर कई प्रकार के हो सकते हैं, जैसे लंग कैंसर, पेट का कैंसर आदि। Stomach कैंसर इनमें से एक और काफी गंभीर कैंसर है जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहते हैं। इस कैंसर में पेट के अंदर कैंसर सेल्स बनते हैं। इस कैंसर की पहचान समय से न की जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है और निदान पाना भी मुश्किल है। नवंबर का महीना स्टमक कैंसर अवेयरनेस वीक के रूप में समर्पित है। इस पूरे महीने लोगों के बीच में पेट के कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है, इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान करवाई जाती है तथा इस कैंसर से जुड़ी अन्य जरूरी बातें भी बताई जाती हैं। आइए हम भी इस अवसर पर पेट के कैंसर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें जान लेते हैं।

विज्ञापन

पेट का कैंसर कैसे होता है?

पेट में होने वाला कैंसर पेट के अंदरुनी परत में बनता है। इस हिस्से के डीएनए में बदलाव होता है, जिसके बाद वहां कैंसर सेल्स पनपते हैं। यह कैंसर अधिकतर नमकीन खाने, ज्यादा एसिडिक फूड्स के सेवन से, अचार खाने से या फिर स्मोक्ड फूड्स यानी जो आग के संपर्क में सीधे पकाए जाते हैं, ऐसे फूड्स को खाने से होता है। धूम्रपान, शराब पीना भी इसका एक कारण है। पेट के कुछ रोग जैसे अल्सर या पॉलीप्स के साथ-साथ जेनेटिक्स में भी पेट के कैंसर होने की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन

पेट के कैंसर के शुरुआती संकेत

1. सीने में जलन

विज्ञापन

बार-बार सीने में जलन या अपच होना, भले ही आपने ऐसे फूड्स का सेवन न किया गया हो जो ज्यादा तेल-मसाले वाले हों तो, यह पेट के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है। यह असुविधा अक्सर ट्यूमर के बढ़ने के कारण पेट की परत में जलन से उत्पन्न होती है। यदि यह पुरानी हो जाती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

2. पेट फूलना

विज्ञापन

अगर आपने थोड़ा सा खाना खाया है और इसके बावजूद आपको पेट फूला-फूला महसूस हो रहा है तो यह भी एक संकेत है कि आप पेट के कैंसर से पीड़ित हो सकते हैं। इसका कारण पेट में ट्यूमर की वजह से जगह का सीमित होना है।

Stomach Cancer

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

3. भूख न लगना और वजन घटना

आपको अपनी डाइट में भी बदलाव दिखेगा, आप देखेंगे कि आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है। आप जैसे पहले खाना खाया करते थे, वैसे अब नहीं खाते हैं। साथ ही, इसके आपको अपने वजन में भी बदलाव दिखेगा, अचानक से और तेजी से वजन का घटना भी इसका एक संकेत है।

विज्ञापन

4. उल्टी-मतली होना

पेट के कैंसर की शुरुआत में आपको मतली और उल्टी जैसे संकेत भी दिखते हैं। अगर उल्टी में खून के निशान दिख रहे हैं, तो यह गंभीर है और इशारा है कि आपको तुरंत अपना ट्रीटमेंट शुरू करवाना चाहिए। इसके अलावा, खाना निगलने में कठिनाई होना भी पेट के कैंसर का एक संकेत है।

विज्ञापन

5. एनीमिया

पेट में ट्यूमर बनने से ब्लीडिंग की समस्या बढ़ती है, जिस कारण शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम हो जाती है। ऐसे में इंसान एनीमिया से पीड़ित हो जाता है। लगातार थकान, स्किन का पीला पड़ना और कमजोरी इन सभी का संकेत है। एनीमिया होने पर आपको कैंसर टेस्ट भी करवाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

पेट के कैंसर से बचाव

स्वस्थ आहार खाएं, जिसमें फल, सब्जियां, साबूत अनाज और विटामिन-सी युक्त चीजें शामिल हों।
धूम्रपान, शराब और तंबाकू जैसी चीजों से दूरी बनाएं।
शारीरिक रूप से एक्टिव रहें।
वजन नियंत्रित करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ