Stomach Cancer Sign: दुनियाभर में कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है। कैंसर कई टाइप के होते हैं और उन्हीं में से एक है पेट का कैंसर। असल में, पेट का कैंसर काफी गंभीर और जानलेवा होता है, लेकिन, शुरुआत में इसकी पहचान अगर कर ली जाए तो इसका समय से उपचार हो सकता है। किसी भी बीमारी को शुरुआत में ही पकड़ लिया जाए तो उसे बढ़ने से रोक सकते हैं। पेट के कैंसर के लक्षणों और संकेतों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आइए, जान लेते हैं पेट में कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं।
पेट में कैंसर क्या होता है?
पेट के कैंसर सेल्स की डीएनए में म्यूटेशन होती है। डीएनए (DNA) एक तरह का कोड है, जो सेल्स को यह बताता है कि कब उसे ग्रोथ करना है और कब मरना है। म्यूटेशन की वजह से सेलस तेजी से बढ़ती हैं और बाद में मरने के बजाय ट्यूमर का रूप धारण कर लेती हैं। कैंसर सेल्स हेल्दी सेल्स से आगे निकलती हैं और पेट की लेयर पर असर करने के साथ-साथ सभी प्रोसेस को प्रभावित करती है।
पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण
सीने में जलन महसूस करना
सीने में जलन पेट के कैंसर का एक गंभीर लक्षण हो सकता है। पेट में जब कैंसर होता है तो इसके कारण सबसे पहले डाइजेशन प्रोसेस खराब होता है और इसके कारण सीने में जलन होती है। कहने का मतलब है कि खाएंगे वो सही से डाइजेस्ट नहीं होता है और एसिडिक बाइल जूस बनाने लगता है, जिससे गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (Gastroesophageal Reflux Disease) के लक्षणों को ट्रिगर करता है।
हर समय वोमिटिंग महसूस करना
पेट के कैंसर की वजह से हर वक्त मतली और वोमिटिंग की समस्या होती है, क्योंकि जो भी खाते हैं, उसे डाइजेस्ट करने में पेट असमर्थ है। अगर हर समय ऐसा होता है तो शुरुआत में ही डॉक्टर को दिखाएं।
पेट में सूजन आना
पेट में सूजन या ब्लोटिंग का लगातार रहना पेट में कैंसर से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि कैंसर के टिश्यू पेट की लेयर से लगे हैं और इसके कारण सूजन आती है।
मल से खून आना
मल से खून आना ज्यादा गंभीर लक्षण हो सकता है। क्योंकि जब कैंसर पूरी तरह से फैलता है, तो मल के साथ खून के कुछ कण (Particles) आने लगते हैं। इसे बिल्कुल भी इग्नोर न करें।
ये भी पढ़ें- High BP से पड़ता है किडनी पर असर! इग्नोर न करें ये 8 संकेत वरना…
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
11 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
11 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
16 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
20 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines