High BP से पड़ता है किडनी पर असर! इग्नोर न करें ये 8 संकेत वरना...

High Blood Pressure And Kidney Failure: ब्लड प्रेशर बढ़ने पर कई तरह की समस्याएं होती हैं। हाई बीपी के कारण दिल के साथ-साथ किडनी को भी नुकसान होने लगता है। ऐसे में इसके संकेतों को भूलकर भी अनदेखा न करें।

high bp and kidney problem

हाई बीपी और किडनी की समस्या Image Credit: Freepik

High Blood Pressure And Kidney Failure: हाई ब्लड प्रेशर ऐसी स्थिति है, जिससे शरीर को कई तरह से समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। सबसे ज्यादा असर दिल की सेहत पर पड़ता है। डॉक्टरों के अनुसार, हाई बीपी से पीड़ितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

अब तो 30 से लेकर 40 उम्र के लोगों को बीपी की बीमारी हो रही है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियां होती तो हैं ही, किडनी को भी काफी नुकसान होता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से शरीर में खून का दबाव काफी बढ़ता है, जिसका असर दिल के साथ-साथ किडनी पर भी  पड़ता है।

विज्ञापन

जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत लगातार बनी रहती है, उनके किडनी फंक्शन पर भी प्रभाव देखा जाता है। किडनी के काम काम करने की कैपेसिटी कम हो जाती है। जिन लोगों की उम्र 50 से ज्यादा है, उनकी किडनी फेल होने का डर रहता है, जिसे हम किडनी फेलियर कहते हैं।

ब्लड प्रेशर कैसे किडनी पर डालता है असर?

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज की किडनी की ब्लड वेसल्स सिकुड़ने के साथ-साथ सख्त हो सकती हैं, जिससे किडनी में ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इससे किडनी अपना काम सही से नहीं करती है।

विज्ञापन

जब ऐसी कंडीशन होती है तो किडनी के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है, शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स, वेस्ट को बाहर करना। जब ब्लड वेसल्स में लिक्विड पदार्थ ज्यादा बढ़ने लगते हैं तो यह किडनी को डैमेज करते हैं या फेलियर की वजह बनते हैं।

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर से किडनी फेलियर के संकेत

  • हाई बीपी के साथ बार-बार पेशाब आना
  • नसों और आर्टरीज का सिकुड़ जाना
  • वोमिटिंग लगना
  • मांसपेशियों में ऐंठन
  • त्वचा में सूजन या खुजली
  • एलर्जी होना
  • सीने में दर्द
  • नींद की समस्या

 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ