हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Stomach Cancer की पहली स्टेज में कैसे संकेत आते हैं नजर

Stomach Cancer Signs: पेट के कैंसर को शुरुआती स्टेज में ही पहचान लिया जाए तो इसे जरूरत से ज्यादा खतरनाक होने से रोका जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए पेट के कैंसर की शुरुआती स्टेज में शरीर पर किस-किस तरह से लक्षण नजर आते हैं.

विज्ञापन
Stomach Cancer Symptoms: पेट के कैंसर की पहली स्टेज के क्या लक्षण हैं, जानिए यहां.

Pet Ke Cancer Ke Lakshan: पेट के कैंसर के लक्षणों को अक्सर ही शुरुआती स्टेज में पहचानना मुश्किल होता है क्योंकि इसके लक्षण (Stomach Cancer Symptoms) आम दिक्कतों की तरह ही नजर आते हैं. ऐसे में जबतक पेट के कैंसर की जांच होती है तबतक कैंसर कई हद तक फैल जाता है. पहली स्टेज में कैंसर पेट की अंदरूनी परत तक ही सीमित रहता है. यह इस समय शरीर के बाकी अंगों तक नहीं फैला होता है. पेट का कैंसर होने पर शरीर पर क्या लक्षण नजर आते हैं और पहली स्टेज (Stomach Cancer First Stage) में इसे कैसे पहचाना जाता है, जानिए यहां. इस स्टेज में कैंसर को पहचान लिया जाए तो समय रहते इलाज शुरू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – Fatty Liver Diet: फैटी लिवर हो गया है तो खाना शुरू कर दीजिए ये चीजें, पिघलने लगेगा लिवर में जमा गंदा फैट

पेट के कैंसर के लक्षण | Stomach Cancer Symptoms In Hindi

अपच – पेट के कैंसर की पहली स्टेज में या पहली स्टेज की जांच होने से पहले अपच की दिक्कत होने लगती है. खाना खाने के बाद पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार जलन और भारीपन रहने लगता है.

विज्ञापन

पेट जल्दी भर जाना – कम खाने पर भी पेट भरा हुआ महसूस होता है. ऐसे पेट में ट्यूमर (Tumor) के बढ़ने पर हो सकता है.

हल्का दर्द होना – पेट में हल्का दर्द रहने लगता है. पेट में हर समय दर्द रहना पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

जी मितलाना – पेट के कैंसर की शुरुआती स्टेज में जी मितलाने लगता है और अक्सर ही उल्टी आने जैसा महसूस होता है.

थकान रहती है – पेट का कैंसर होने पर शरीर में हर समय थकान रहने लगती है. व्यक्ति कोई काम नहीं करता फिर भी थकान महसूस होती है.

विज्ञापन

अजीब सी डकार आना – खाना खाने के बाद डकार आती है लेकिन यह डकार अजीब तरह की होती है. मुंह में खटास सी महसूस होती है और मैटेलिक सा स्वाद आता है. यह पेट में ट्यूमर पनपने का संकेत हो सकता है.

पेट में भारीपन रहना – पेट के कैंसर का एक लक्षण यह भी है कि पेट में भारीपन रहने लगता है. ट्यूमर पनपने के कारण पेट में भारीपन रहता है.

विज्ञापन

पेट का कैंसर क्यों होता है

  • पेट के कैंसर होने की एक बड़ी वजह (Stomach Cancer Causes) एच पायलोरी संक्रमण है. यह पेट में अल्सर और लंबे समय तक इंफेक्शन का कारण बनता है.
  • तंबाकू और शराब के सेवन से पेट का कैंसर हो सकता है.
  • बहुत ज्यादा तला हुआ, भुना हुआ, मसालेदार और बाहर का प्रोसेस्ड फूड खाते रहने से पेट का कैंसर हो सकता है.
  • मोटापा भी पेट का कैंसर होने की एक बड़ी वजह है.
  • परिवार में पहले किसी को पेट का कैंसर रहा हो तो व्यक्ति को भी हो सकता है.

पेट का कैंसर कंफर्म करने के लिए कौन सा टेस्ट होता है

विज्ञापन

पेट का कैंसर है या नहीं यह कंफर्म करने के लिए एंडोस्कोपी की जाती है जिसमें पतली ट्यूब के जरिए पेट के अंदर की जांच की जाती है. बायोप्सी होती है जिसमें पेट से एक छोटा सैंपल लिया जाता है और इस सैंपल की जांच की जाती है. सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड से पता लगाया जाता है कि कैंसर कितना फैल गया है.

यह भी पढ़ें – आंतों की पूरी सफाई कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह आंतों को सड़ने से रोक सकते हैं आप

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola