STD Ke Lakshan: यौन संचारित रोगों को अक्सर ही आम भाषा में गुप्त रोग (Gupt Rog) कह दिया जाता है. ये वे रोग होते हैं जो योनि, गुदा या ओरल सेक्स के कारण होते हैं. जीवाणुओं के कारण होने वाले सेक्शुअल ट्रांसमीटिड रोग हैं क्लैमाइडिया, गोनोरिया और सिफलिस. जो रोग विषाणु के कारण होते हैं उनमें एचआईवी (HIV), हर्पीस यानी जननांग दाद और मानव पेपिलोमा वायर, और हेपेटाइटिस बी आते हैं. परजीवी और प्रोटोजोआ के कारण ट्राइकोमोनिएसिस होता है. ऐसे में यहां जानिए गुप्तांगों के रोग होने पर शरीर पर कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं जिनसे इन यौन संचारित रोगों (Sexually Transmitted Diseases) की समय रहते पहचान करके इलाज शुरू किया जा सकता है.
गुप्त रोगों के सामान्य लक्षण क्या हैं
गुप्त रोग होने पर अक्सर ही व्यक्ति में स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते हैं और बहुत से लोग इन लक्षणों को इग्नोर भी कर देते हैं. ये लक्षण कुछ इस तरह के हो सकते हैं –
- जननांग में घाव या छाले नजर आ सकते हैं. इनमें दर्द भी हो सकता है.
- जननांगों में अक्सर ही खुजली होती है.
- मस्से नजर आ सकते हैं. त्वचा पर दानेदार निशान भी दिख सकते हैं.
- जलन महसूस होने लगती है और त्वचा लाल पड़ जाती है.
- जांघों के पास सूजन (Swelling) नजर आने लगती है.
- जननांगों (Genitals) से फ्लुइड निकलने लगता है.
- पेशाब करते समय तकलीफ होने लगती है.
- सेक्स (Sex) करने में परेशानी आती है, जलन या दर्द होता है. असहज महसूस होता है.
- जननांगों में लक्षण नजर आने के अलावा बुखार आ सकता है, मांसपेशियों में दर्द रहता है और हर समय थकान महसूस होती है.
- शरीर पर चकत्ते नजर आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बिहार के सीतामढ़ी में हैं HIV Positive मरीज, ऐसे में यहां जानिए एड्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है
STD का इलाज ना करने पर क्या होता है
- अगर समय रहते सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिजीज या इंफेक्शन (Sexually Transmitted Infection) का इलाज ना किया जाए तो महिलाओं में पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज हो सकती है जिससे बांझपन हो सकता है.
- सिफलिस हो सकता है जो ब्रेन या नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है.
- हर्पीज हो सकता है जिससे उम्रभर तकलीफ रह सकती है.
- जननांगों का कैंसर हो सकता है.
- इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाने से एड्स जैसी बीमारियां हो सकती हैं.
गुप्तांगों के रोग होने पर क्या करें
अगर गुप्तांग का कोई रोग हो गया है या किसी तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें. परेशानी का पता लगाकर इलाज करवाएं. आपके पार्टनर को भी टेस्ट करवाने होंगे. जबतक ट्रीटमेंट ना हो जाए तबतक किसी तरह का यौन संबंध ना बनाएं.
यह भी पढ़ें – तुरंत पीरियड लाने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव ने बताया क्या पीने से पीरियड जल्दी आता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
15 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
17 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
22 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines