हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्टेज 1 ओवेरियन कैंसर के क्या लक्षण होते हैं? जानिए महिलाओं में अंडाशय कैंसर के क्या संकेत दिखते हैं

Ovarian Cancer Ke Lakshan: अंडाशय का कैंसर महिलाओं में होने वाला गंभीर कैंसर है. नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके के अनुसार अंडाशय का कैंसर होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं और इसका खतरा किन महिलाओं में ज्यादा होता है, जानिए यहां.

विज्ञापन
ओवरी में कैंसर होने के क्या लक्षण हैं? AI Generated Image

Ovarian Cancer Symptoms: अंडाशय का कैंसर महिलाओं के अंडकोष को प्रभावित करने वाला कैंसर है. यह ज्यादातर 50 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को प्रभावित करता है. ओवेरियन कैंसर का पता आमतौर पर देरी से चलता है, लेकिन अगर इसका समय रहते पता लगा लिया जाए तो इलाज जल्दी हो सकता है और ट्यूमर ज्यादा फैलने से रुक जाता है. ऐसे में ओवेरियन कैंसर फेलोपियन ट्यूब और पेट की अंदरूनी लाइनिंग तक फैले उससे पहले ही इसकी पहचान कर लेना जरूरी है. नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS), यूके से जानिए अंडाशय के कैंसर के क्या लक्षण होते हैं और किस तरह इन लक्षणों को पहचाना जा सकता है.

यह भी पढ़ें- अग्नाशय कैंसर के इलाज के लिए बनाई गई नई दवा, ट्रायल में हुई सफल, जानिए किन मरीजों को मिल सकेगा फायदा

ओवेरियन कैंसर के लक्षण क्या होते हैं

ओवेरियन कैंसर में कुछ इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं –

विज्ञापन
  • पेट में सूजन होना या पेट का फूला हुआ नजर आना
  • पेट के आस-पास त्वचा का बहुत नाजुक हो जाना और दर्द महसूस होना
  • भूख ना लगना और थोड़ा सा खाते ही पेट भरा हुआ महसूस होना
  • एकदम से पेशाब करने की इच्छा होना या बार-बार पेशाब आना
  • पाचन का बिगड़ना
  • पीठ में दर्द होना
  • कब्ज या दस्त लग जाना
  • हर समय सुस्ती महसूस होना
  • बिना कोशिश के ही वजन कम होने लगना
  • असमान्य वैजाइनल ब्लीडिंग होना, पीरियड्स के बीच में ब्लीडिंग होना और हैवी पीरियड्स होना.

किन महिलाओं में ओवेरियन कैंसर का ज्यादा खतरा रहता है

ओवेरियन कैंसर उन महिलाओं को प्रभावित कर सकता है जिनके परिवार में ओवेरियन कैंसर की हिस्ट्री रही हो. किसी को एंडोमेट्रियोसिस हो या डायबिटीज हो तो उनमें भी ओवेरियन कैंसर का रिस्क रहता है. महिलाओं को अगर कम उम्र में पीरियड्स शुरू हुए हों तो इस कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरैपी लेने वाली महिलाओं में, मोटापे से परेशान महिलाओं में और धूम्रपान करने वाली महिलाओं में ओवेरियन कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है.

विज्ञापन

कैसे होता है ओवेरियन कैंसर का इलाज

ओवेरियन कैंसर के इलाज के लिए ओवेरियन कैंसर के साइज को देखा जाता है. कैंसर कहां है, कितना फैला है और मरीज की जरनल हेल्थ क्या है इसपर कैंसर का इलाज निर्भर करता है. मुख्यतौर पर इलाज में सर्जरी और कीमोथेरेपी की जाती है. इसके अलावा, टार्गेटेट मेडिसिन, रेडियोथेरेपी और हार्मोन ट्रीटमेंट्स से ओवेरियन कैंसर का इलाज होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- AIIMS ने निकाला कॉर्निया की कमी पूरी करने का रास्ता, इस Artificial Cornea से लौटेगी आंखों की रोशनी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - NHS

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola