रोजाना मसालेदार खाना खाने से मेंटल हेल्थ पर कैसा असर? जानें एक्सपर्ट से

मसालेदार खाना खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इस बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना खाने से दिमाग का भी संतुलन बिगड़ सकता है? आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

spicy foods side effects

स्पाइसी फूड्स खाना किसे नहीं पसंद है? आजकल के युवाओं की पहली पसंद ही मसालेदार, तला हुआ और तीखा खाना है। हालांकि, कभी-कभी स्वाद के लिए स्पाइसी खाना खाना सही है, लेकिन हमेशा खाना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। हर कोई जानता है कि मसालेदार भोजन के सेवन से पाचन बिगड़ता है। गैस, एसिडिटी और रिफ्लक्स की प्रॉब्लम्स होती हैं मगर क्या आप जानते हैं कि स्पाइसी खाना खाने से मेंटल हेल्थ भी बिगड़ सकती है? जी हां, अमीरा शाह, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड की चेयरपर्सन, बताती हैं कि उन्होंने अपने केसिज में मेंटल हेल्थ का कारण मसालेदार खाने को पाया है। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे खराब हुआ मेंटल हेल्थ?

भारत के दूसरे सबसे बड़े डायग्नोस्टिक सेंटर मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की अध्यक्ष अमीरा शाह कहती हैं कि लोगों के बीच जंक फूड, फास्ट फूड और लाल मिर्च से भरे खाने से पेट की गड़बड़ी के मामले एक्टिव हैं लेकिन ऐसा खाना खाने से दिमाग पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है, यह बात हर कोई नहीं जानता है। लोगों के बीच इस धारणा को बदलना और इसके प्रति जागरूकता का बढ़ना बेहद अहम हो गया है।

खाने से कैसे होती है बीमारी?

एक्सपर्ट बताती हैं कि स्पाइसी फूड्स हमारे गट में ऐसे बैक्टीरिया का उत्पादन करते हैं, जो कि गट को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ दिमाग पर भी असर डालते हैं। इन कीटाणुओं के चलते ही मेंटल हेल्थ से संबंधित बीमारियां एक मरीज को हुई थी। मेडिकल न्यूज टूडे की रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि साल 2018 में यूएस में एक प्रतियोगिता की गई थी, जिसमें मिर्च खानी थी। प्रतियोगिता जीतने वाले शख्स को ज्यादा मिर्च खाने के बाद याददाश्त में कमजोरी के संकेत देखे गए हैं। ज्यादा मिर्च वाला खाना खाने से सिरदर्द रहने की समस्या रहती है।

विज्ञापन
spicy foods side effects

photo credit-freepik

मसालेदार खाना खाने के कुछ अन्य नुकसान

  • पेट खराब होना।
  • गट हेल्थ बिगड़ना।
  • मोटापा भी स्पाइसी खाना खाने के नुकसान।
  • शरीर में पोषक तत्वों का नष्ट हो जाना।
  • डायबिटीज का रिस्क बढ़ना।

कैसा खाना खाना चाहिए?

खाना शरीर की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत होती है। नियमित खाया जाने वाला भोजन हमेशा पोषण से भरपूर होना चाहिए, क्योंकि रोज का खाना हमें सेहतमंद रखता है और ऊर्जा प्रदान करता है। रोज का खाना फाइबर, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होना चाहिए। रोजमर्रा के भोजन में लाल मिर्च की जगह काली मिर्च या फिर हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Shamani (@rajshamani)

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ