Cancer Early Warning Symptoms: आज के दौर ऐसा बन चला है कि लोग अपनी सेहत को ऐसे नजरअंदाज करते हैं, जैसे वह सबसे स्वस्थ हो. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है शरीर में दिखने वाले कुछ बदलावों को हम आप समझते हैं, वह हकीकत में बड़ी बीमारी की ओर इशारा कर रही होती है. इसलिए जरूरी है कि वक्त रहते सही जानकारी हासिल कर लें. ऐसे ही एक समस्या के बारे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे, जो कि है लंबे वक्त से गले में खराश की समस्या. वैसे तो यह दिखने में आम सी लगती है, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर यह लंबे समय तक बनी रहे तो इसे हल्के में लेना बिल्कुल सही नहीं है. लगातार रहने वाली गले की खराश कुछ मामलों में सिर और गर्दन (Head and Neck) के कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें:260000 HIV मरीज सिर्फ कर्नाटक में, 7000 से ज्यादा की उम्र 25 से कम, एचआईवी के शुरुआती
कितने दिन से ज्यादा गले में खराश को न करें इग्नोर?
बदलते मौसम में गले में खराश की समस्या हो सकती है, जिसका बड़ा कारण फ्लू या वायरल संक्रमण हो सकता है, लेकिन अगर गले में खराश लगातार 2 हफ्तों से ज्यादा बनी रहे, तो यह आम बात नहीं है और तुरंत डॉक्टर से जांच जरूरी है. इतना ही नहीं, अगर इसके साथ आवाज का बैठना, आवाज भारी होना, मुंह के अंदर ऐसा घाव जो लंबे समय तक न भरे, खाना निगलने में दर्द या परेशानी और गर्दन में गांठ या सूजन जैसी समस्याएं भी दिखाई दें, तो इन्हें गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये सभी लक्षण सिर और गर्दन के कैंसर से जुड़े हो सकते हैं. कई एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई मरीज तब अस्पताल पहुंचते हैं, जब कैंसर काफी आगे बढ़ चुका होता है, क्योंकि वे शुरुआती संकेतों को आम समस्या समझकर अनदेखा करते रहते हैं.
किन कारणों से बढ़ता है हेड एंड नेक कैंसर?
जानकारी के अनुसार, सिर और गर्दन का कैंसर तब विकसित होता है, जब इस हिस्से की कोशिकाओं (Cells) में असामान्य बदलाव आने लगते हैं और वे बिना नियंत्रण के तेजी से बढ़ने लगती हैं. भारत में सिर और गर्दन के कैंसर के सबसे बड़े कारणों में से एक है तंबाकू और शराब का सेवन. बड़ी मात्रा में बीड़ी पीना, सिगरेट, गुटखा, खैनी, पान मसाला और शराब का ज्यादा सेवन इस कैंसर के खतरे को काफी बढ़ा देता है. इतना ही नहीं, खराब ओरल हेल्थ, दांतों और मसूड़ों की ठीक से सफाई न करना और परिवार में कोई कैंसर का इतिहास खतरे को बढ़ाता है. अगर आपके परिवार में कभी कैंसर का इतिहास रहा है और आप धूम्रपान-शराब का सेवन करते है, तो आपको ज्यादा सावधानी की जरूरत है.
कैसे बचा सकते हैं अपनी जान?
हम ऐसा नहीं कहते कि आपके गले में लंबे वक्त से बन रहे खराश के पीछे कैंसर ही कारण हो सकता है. किन सही कारण जानने के लिए समय पर जांच कराना जरूरी है, ताकि स्थिति गंभीर न हो जाए. अब आते हैं आखिर आप कैसे अपने आप को इस बीमारी से बचा सकते हैं. हेड एंड नेक कैंसर का समय रहते पता चल जाए तो इसका इलाज सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसलिए शरीर में होने वाले किसी भी असामान्य बदलाव पर ध्यान देना जरूरी है. अगर गले की खराश, आवाज में बदलाव या मुंह का घाव लंबे समय तक ठीक न हो, तो बिना देरी किए ईएनटी (ENT) डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. इसके अलावा बचाव के लिए तंबाकू और शराब से दूरी बनाना सबसे जरूरी कदम है और साथ ही रोजाना दांतों और मुंह की अच्छी तरह सफाई करें, साफ-हेल्दी खाना लें, ताजे फल और हरी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें. आपकी अच्छी आदत आपको बड़े खतरे से बचा सकती है.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानें सेहत पर इसका असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
13 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines