Women Health Tips: उम्र बढ़ने के साथ साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं. खासकर 40 साल के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, थकान महसूस जल्दी होती है, हार्मोनल बदलाव और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो जाती हैं. ऐसे में मां की डाइट में कुछ हेल्दी और नेचुरल चीजें शामिल करना बेहद जरूरी हो जाता है. आप भीगे हुए सुपरफूड्स शरीर को ज्यादा पोषण देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं. मदर्स डे के मौके पर अगर आप अपनी मां की सेहत का खास ख्याल रखना चाहते हैं तो उनकी सुबह की शुरुआत इन हेल्दी सूपरफूड्स से करवा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- इन देशों के स्कूलों में बच्चों को क्यों दिया जाता है सोने का ब्रेक? जानिए हेल्थ के लिए कितना मैजिकल
भीगे हुए बादाम
आप उन्हें बादाम भिगोकर खिलाएं, इससे उनकी न्यूट्रिशन वैल्यू बढ़ जाती है. इसमें मौजूद विटामिन E, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग और दिल दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
भीगे हुए काले चने
काले चने प्रोटीन और आयरन का बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो 40 के बाद महिलाओं में होने वाली आयरन की कमी और कमजोरी को दूर करता है.
भीगा हुआ मेथी दाना
रातभर भिगोई हुई मेथी सुबह खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. यह खासकर डायबिटीज और जोड़ों के दर्द से परेशान महिलाओं के लिए लाभकारी मानी जाती है. कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है और बॉडी अंदर से मजबूत रहती है.
भीगे हुए किशमिश
भीगी हुई किशमिश महिलाओं की सेहत के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं मानी जाती है. इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए आप खून की कमी दूर करने के लिए इसे खाना बेस्ट रहेगा.
अलसी के बीज
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इसे भिगोकर खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है. अगर आप रोजाना खाते हैं तो वजन कंट्रोल रहता है और हार्मोन बैलेंस करने में मदद मिलती है.
अखरोट
अखरोट को भिगोकर खाने से इसकी तासीर हल्की हो जाती है और शरीर उसे आसानी से पचा लेता है. इसे आप रातभर पानी में भिगोकर सुबह सेवन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नाली में बहाने से अच्छा है इस काम में लें RO का रिजेक्टेड पानी, क्या इससे नहाना भी है सेफ?
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
14 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
17 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
19 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines