नाली में बहाने से अच्छा है इस काम में लें RO का रिजेक्टेड पानी, क्या इससे नहाना भी है सेफ?

RO वॉटर प्यूरीफायर से निकलने वाला वेस्ट पानी अक्सर लोग फेंक देते हैं, लेकिन लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि पक्या इससे नहाना सुरक्षित है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय, RO रिजेक्ट वॉटर के नुकसान, फायदे और घर में दोबारा इस्तेमाल करने के आसान तरीके.

RO Water
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

RO का वेस्ट पानी क्या होता है?

RO का वेस्ट पानी क्या होता है?2 / 7

RO वॉटर प्यूरीफायर पानी को साफ करने के दौरान एक हिस्से को बाहर निकाल देता है, जिसे RO वेस्ट या रिजेक्ट वॉटर कहा जाता है. इस पानी में नमक, मिनरल्स और बाकी अशुद्धियां ज्यादा मात्रा में होती हैं. आमतौर पर 1 लीटर साफ पानी बनाने में 2 से 3 लीटर पानी बाहर निकल जाता है.

विज्ञापन

क्या RO के वेस्ट पानी से नहाना सुरक्षित है?

क्या RO के वेस्ट पानी से नहाना सुरक्षित है?3 / 7

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, RO का वेस्ट पानी पीने के लिए सही नहीं माना जाता, लेकिन नॉर्मल नहाने में इसका इस्तेमाल कई मामलों में किया जा सकता है. हालांकि अगर पानी का TDS बहुत ज्यादा हो तो इससे स्किन ड्रायनेस, खुजली या बालों में रूखापन हो सकता है. जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव है, उन्हें इससे बचना चाहिए.  

किन लोगों को नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?

किन लोगों को नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?4 / 7

अगर किसी को स्किन एलर्जी, एक्जिमा या बाल झड़ने की समस्या है तो RO रिजेक्ट वॉटर से नहाना नुकसानदायक हो सकता है. बच्चों और बुजुर्गों की त्वचा भी ज्यादा संवेदनशील होती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना इसका नियमित इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

नहाने में इस्तेमाल करना हो तो इन बातों का रखें ध्यान

नहाने में इस्तेमाल करना हो तो इन बातों का रखें ध्यान5 / 7

अगर आप RO वेस्ट पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए करना चाहते हैं तो पहले उसका TDS चेक करें. बहुत ज्यादा हार्ड पानी को नॉर्मल पानी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. इसके अलावा इस पानी को लंबे समय तक स्टोर करके नहीं रखना चाहिए. RO का वेस्ट पानी कई घरेलू कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे फर्श साफ करना, बाथरूम धोना, टॉयलेट फ्लश, कार धुलना और कपड़े भिगोना. इससे रोजाना काफी पानी बचाया जा सकता है.

पौधों में इस्तेमाल करना सही है?

पौधों में इस्तेमाल करना सही है?6 / 7

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कम TDS वाला RO वेस्ट पानी पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ज्यादा नमक वाला पानी पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है.

विज्ञापन

क्या इससे कार धोना सही है?

क्या इससे कार धोना सही है?7 / 7

RO रिजेक्ट वॉटर से कार धोने पर सफेद दाग और हार्ड वॉटर मार्क्स पड़ सकते हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे कार की पेंटिंग पर असर पड़ सकता है. इसलिए कार वॉश के लिए इसे सामान्य पानी के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. (All Photos Credit: Social Media)  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन