Soaked Seeds Benefits: नट्स और सीड्स, दोनों ऐसी चीजें हैं, जिन्होंने पिछले कुछ समय में खूब चर्चाएं बटोरी हैं। दरअसल, ये सेहतमंद तो पहले भी थे लेकिन इन बीजों को रोजाना खाने का चलन आजकल काफी बढ़ गया है। सीड्स साइज में छोटे होते हैं लेकिन बेनेफिट्स के मामले में सबसे ज्यादा हेल्दी माने जाते हैं। हर सीड का अपना अलग-अलग एक बेनेफिट होता है। अधिकांश सीड्स एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कुछ सीड्स ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अगर हम रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाते हैं, तो इसका फायदा दोगुना बढ़ जाता है। इन 5 सीड्स के साथ भी कुछ ऐसा ही है।
इन 5 बीजों को भिगोकर खाना फायदेमंद होगा
1. मेथी – ये बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। वहीं, इन सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर खाने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है, जिससे इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। ये बीज खाने से शुगर का स्तर भी कंट्रोल किया जा सकता है, साथ ही ओवरईटिंग के लिए क्रेविंग्स को भी मेथी के पानी पीने से कंट्रोल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Body को अंदर से डिटॉक्स करेंगे ये 3 टिप्स
2. जीरा – जीरा भी ऐसे मैजिकल सीड्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को मजबूत करते हैं। इसके पानी को पीने से बॉडी भी डिटॉक्स होती है। जीरा भिगोकर खाने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। जीरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपको संक्रमण और बीमारियों से बचाता है।
3. अजवाइन- यह बीज डाइजेशन को इंप्रूव करते हैं। अजवाइन का पानी पीने से बैली फैट कम करने में मदद मिलती है। अजवाइन के बीजों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भरपूर होते हैं। इनका पानी पीने से सर्दी-जुकाम में भी राहत मिलती है।
4. धनिए- धनिए के बीजों का पानी रेगुलर पीने से बॉडी अंदर से डिटॉक्स होती है। धनिए का पानी पीने से शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है। धनिए के बीज को भिगोकर खाने से हार्ट डिजीज को दूर करने में भी मदद मिलती है।
5. तिल- तिल में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम के साथ-साथ मैग्निशियम जैसे मिनरल्स के लिए भी इसके बीजों का पानी पीने की सलाह दी जाती है। सफेद और काले, दोनों प्रकार के तिल को रातभर भिगोकर खाने से कब्ज, एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है। इसे ऐसे खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
5 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
19 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
22 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
22 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines