Snoring warning signs: अक्सर लोग सोते समय आने वाले खर्राटों को सामान्य बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह शरीर की किसी छिपी हुई समस्या का संकेत भी हो सकता है. अगर खर्राटे रोज आते हैं या बहुत तेज होते हैं, तो यह सिर्फ थकान नहीं बल्कि नींद से जुड़ी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है. कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार खर्राटे लेना स्लीप एपनिया जैसी समस्या का संकेत हो सकता है, जिसमें नींद के दौरान सांस लेने में रुकावट आती है. इसी के साथ कुछ आम लेकिन लागाकर साामान्य से दिखने वाली समस्याएं भी हो रही हैं, तो समय रहते सावधान होना जरूरी है. इस स्टोरी में हम आपको 5 ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गलती से भई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Air Fryer चलाना नहीं आता? पहली बार इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये आसान और सही तरीका
नींद में सांस रुकना या अचानक हांफना
अगर सोते समय खर्राटों के बीच अचानक सांस रुकने लगे या व्यक्ति हांफते हुए जाग जाए, तो यह एक गंभीर चेतावनी संकेत हो सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ सेकंड के लिए सांस का रास्ता बंद हो जाता है, इससे शरीर को ऑक्सीजन कम मिलती है और दिमाग तुरंत शरीर को जगा देता है. यह स्थिति बार-बार होने लगे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और सुबह होते ही तुंरत डॉक्टर से इसका सलाह लेनी चाहिए.
बहुत तेज और रोज आने वाले खर्राटे
अगर कभी-कभार खर्राटे आते हैं तो चिंता की बात नहीं होती, लेकिन अगर यह रोज और बहुत तेज आवाज में आने लगें तो यह सांस की नली में रुकावट का संकेत हो सकता है. इस स्थिति में नींद के दौरान हवा का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता, जिससे कंपन की आवाज पैदा होती है. यह समस्या आगे चलकर स्लीप एपनिया में बदल सकती है, इसलिए ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है.
पूरी नींद के बाद भी थकान रहना
अगर आप पूरी रात सोने के बाद भी सुबह तरोताजा महसूस नहीं करते और दिनभर सुस्ती या नींद आती रहती है, तो इसका कारण खराब नींद हो सकता है. स्लीप एपनिया जैसी स्थिति में व्यक्ति कई बार नींद में जागता है, जिससे गहरी नींद पूरी नहीं हो पाती. इसका असर आपकी काम करने की क्षमता, याददाश्त और मूड पर भी पड़ सकता है.
सुबह सिरदर्द और मुंह सूखना
कुछ लोगों को सुबह उठते ही सिर भारी लगना, हल्का सिरदर्द होना या मुंह का सूखना जैसी समस्याएं होती हैं. इसका कारण नींद के दौरान मुंह से सांस लेना या शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होना हो सकता है. अगर यह समस्या रोज हो रही है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना है.
दिल और ब्लड प्रेशर से जुड़ा हो सकता है खतरा
लंबे समय तक लगातार खर्राटे लेने की समस्या को नजरअंदाज करने से दिल की सेहत पर भी असर पड़ सकता है. सामान्य जानकारी के अनुसार, स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों में हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए अगर आपको बताए गए लक्षणों में से कोई भी समस्या महसूस हो, तो समय पर जांच कराना जरूरी है. सही इलाज और लाइफस्टाइल में बदलाव से इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही शरीर में दर्द क्यों होता है? जानिए इसके छिपे कारण और राहत पाने के आसान तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
13 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
15 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
18 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
18 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
19 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
1 day agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines