Living Worm In Brain: पिछले कई सालों में जानवरों से फैलने वाली बीमारियां तेजी से फैली हैं। इन्हें मेडिकल भाषा में जूनोटिक(बीमारियां जो जानवरों से इंसानों तक फैलती हैं) बीमारियां कहते हैं। अब एक रिसर्च में ऐसा मामला मिला है जिसमें एक जिंदा राउंडवॉर्म (Roundworms) महिला के ब्रेन में मिला है। असल में दुनिया का पहला पैरासिटिक इंफेक्शन का मामला है जिसमें कीड़ा ब्रेन तक पहुंच गया है। ओफिडस्करिस रोबर्टसी नेमाटोड (Ophidascaris robertsi nematode species) प्रजाति के लार्वा का ब्रेन तक पहुंचने वाला मामला है।
सांपों में मिलने वाला कीड़ा
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी और कैनबरा अस्पताल के रिसर्चर का कहना है कि 64 वर्षीय महिला ने झील से वार्रिगल ग्रीन्स, एक पालक जैसा पौधा खाना बनाने के लिए इक्ट्ठा कर उसे बनाकर खाया। इसके बाद उस महिला में पेट दर्द, दस्त, सूखी खांसी, बुखार और रात को पसीना आने जैसे लक्षण दिखने लगे। फिर जब एमआरआई किया गया, तो पता चला महिला के ब्रेन में कीड़ा पहुंच चुका था और इसलिए ये सारे लक्षण दिखे। वहीं, महिला पैरासाइट इंफेक्शन (parasitic infection) की ग्रस्त हो चुकी थी, इसके बाद इलाज शुरू किया गया।
पैरासाइट संक्रमण से पीड़ित किसी भी इंसान का इलाज नहीं किया गया था, इसलिए डॉक्टरों ने इलाज करने के लिए महीनों महिला को सावधानी के साथ दवाएं देनी पड़ीं। इससे यही पता चलता है कि जानवरों में पाई जाने वाली बीमारियां कैसे इंसानों में भी ट्रांसफर हो रही हैं। बरॉबर्टसी राउंडवॉर्म ज्यादातर अजगर के अन्नप्रणाली (Esophagus) और पेट में रहता है और मल के रास्ते से अपने अंडे देता है। ऐसा माना जाता है कि महिला सीधे पर जीवी से संक्रमित हो गई थी या तो पौधे को छूने से या अनजाने में उसके अंडे खाने से उन्हें ये इंफेक्शन हुआ। यह दुनिया का ओफिडास्करिस (Ophidascaris) का पहला मामला है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines