Smartphone Using 4 Hours Side Effects: एक स्टडी से पता चला है कि बच्चों के बीच स्मार्टफोन का चलन ज्यादा बढ़ गया है। स्मार्टफोन का यूज उन्हें मेंटल डिसऑर्डर, नींद की परेशानियों, आंखों से जुड़ी समस्याओं और मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर जैसे जोखिम से जोड़ सकता है।
टीनएज द्वारा फोन का प्रयोग और सेहत के बीच के संबंधों को जानने और समझने के लिए कोरिया के Hanyang University Medical Center की टीम ने 50,000 से ज्यादा टीनएज प्रतिभागियों के डेटा का एनालिसिस किया। डेटा में हर एक पार्टिसिपेंट द्वारा स्मार्टफोन पर बिताए गए डेली के घंटों की संख्या के साथ-साथ अलग-अलग सेहत से जुड़ी चीजें शामिल थीं। उम्र,लिंग और सामाजिक आर्थिक स्थिति जैसे हेल्थ से जुड़े अन्य फैक्टर को ध्यान में रखने में मदद करने के लिए सही स्कोर का मिलान किया जाता है।
बच्चों में मोबाइल की लत और उसके साइड इफेक्ट, देखें डॉ.प्रियंका जैन की ये Video-
जो किशोर डेली 4 घंटे से ज्यादा समय तक स्मार्टफोन का यूज करते हैं,उनमें तनाव,आत्महत्या के विचार और ड्रग के इस्तेमाल की दर प्रति दिन 4 घंटे से कम यूज करने वालों की तुलना में ज्यादा थी।
ये भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में भी दिखेंगे जवां! आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें Collagen Rich Foods
हालांकि, open-access journal PLOS One में प्रकाशित अनुमानों से पता चला है कि जो नाबालिग डेली एक से दो घंटे स्मार्टफोन का यूज करते हैं,उन्हें उन नाबालिगों के मुकाबले कम समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो बिल्कुल भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। लेखकों का कहना है कि यह स्टडी स्मार्टफोन के यूज और स्वास्थ्य परिणामों के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं करता है।
Hanyang के Jin-hwa Moon और Jong Ho Cha ने कहा कि यह रिसर्च टीनएज की हेल्थ पर दिन में चार घंटे से ज्यादा समय तक स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करने के प्रभाव को दिखाता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
20 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
21 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
22 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines