आमतौर पर पैर, हाथ या शरीर के किसी भी हिस्से पर चोट लगने पर घाव 3-4 दिन में भरने लगता है, लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका घाव कई हफ्तों से वैसा का वैसा ही है, जिस कारण दिल में डर बन जाता है कि, कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का लक्षण तो नहीं? कई बार ये डर सच भी हो जाता है, क्योंकि इस तरह की स्थिति डायबिटीज की बीमारी की ओर इशारा करती है. अगर आप डायबिटीज और उसके लक्षणों के बारे में नहीं जानते हैं और आपकी चोट जल्दी भर नहीं रही है, तो आइए आपको बताते हैं क्या है ये बीमारी और क्या इससे राहत मिल सकती हैं?
यह भी पढ़ें: क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
क्या है डायबिटीज की बीमारी?
अगर आपके परिवार में पहले किसी को डायबिटीज की बीमारी नहीं हुई है और आप पहले ऐसे इंसान है, जिसे ये गंभीर बीमारी हुई है, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप जानें कि ये बीमारी है क्या? NIH के अनुसार, डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो तब होती है, जब खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने लगता है. ये ग्लूकोज आपके शरीर में एनर्जी पैदा करती है. इतना ही नहीं, आपको बता दें कि, इंसुलिन एक हार्मोन है जो पैंक्रियाज में बनता है, यह ग्लूकोज को आपकी सेल्स तक पहुंचाने में मदद करता है ताकि उसका इस्तेमाल एनर्जी के लिए सही तरीके से किया जा सके. लेकिन डायबिटीज की स्थिति में आपका शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है/ बनाना बंद कर देता है या फिर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. इस समस्या के कारण ग्लूकोज आपके खून में ही रहा है और आपकी कोशिकाओं तक नहीं पहुंच पाता है.
डायबिटीज में कैसे दिखते हैं लक्षण?
American Diabetes Association के अनुसार, डायबिटीज के ये लक्षण आम से दिख सकते हैं. हालांकि, कुछ लोगों में डायबिटीज के लक्षण इतने हल्के होते हैं कि उन पर ध्यान ही नहीं जाता. डायबिटीज के आम लक्षण कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:
- बार-बार पेशाब आना
- बहुत ज्यादा प्यास लगना
- बहुत ज्यादा भूख लगना, भले ही आप खाना खा रहे हों
- बहुत ज्यादा थकान
- धुंधला दिखना
- चोट या घाव का धीरे-धीरे ठीक होना
- वजन कम होना, भले ही आप ज्यादा खा रहे हों (टाइप 1)
- हाथों/पैरों में झुनझुनी, दर्द या सुन्नपन महसूस होना (टाइप 2)
इस लिए अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं और शुगर टेस्ट कराएं.
क्या डायबिटीज की बीमारी ठीक हो सकती है?
आपको जानकर दुख होगा, लेकिन दूसरी बीमारियों की तरह डायबिटीज की बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं हो सकती है. मेडिकल साइंस को अब तक इस बीमारी का स्पष्ट दवा व इलाज नहीं मिला है. हालांकि, जो लोग इस गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं, उन्हें अपनी डाइट, लाइफस्टाइल आदि चीजों पर महत्वपूर्ण बदलाव करना होता है, ताकि शुगर लेवल काबू में रहे. बता दें कि इस बीमारी का सबसे गंभीर असर, आंखों, किडनी, नसों और दिल को होता है, इसके अलावा कुछ तरह के कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: टॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
16 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
18 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
19 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
21 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
22 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NIH, American Diabetes Association
First published on:
Know More: Editorial Guidelines