Sleeping Side Effects: ठंड में कंबल या रजाई में सोने पड़ता है ताकि शरीर को ढका जा सके। इससे बॉडी को हीट मिलती है, लेकिन कुछ लोग अपने मुंह को ढककर सोते हैं। क्या ऐसा करना सही है या नहीं? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो हमें रात के समय कभी भी अपने चेहरे को ढककर नहीं सोना चाहिए क्योंकि इससे आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ऐसा करने में हमारा हवा के साथ संपर्क बाधित होता है, जो गंभीर परिणाम ला सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।
रात को मुंह ढककर सोने से क्या होगा?
1. ऑक्सीजन की कमी
हाइपोक्सिया, मुंह और नाक ढकने से ताजी हवा शरीर के अंदर नहीं जा पाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। यह समस्या लंबे समय तक रहे तो बॉडी के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। ऑक्सीजन की कमी होने से मस्तिष्क पर भी प्रभाव पड़ता है, जिससे सुबह उठने पर सिरदर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
2. हार्ट अटैक का रिस्क
चेहरे को चादर या किसी भी चीज से ढकने पर सांसें ऊपर-नीचे होती हैं, इससे दिल की नसों में दबाव पड़ता है। ऐसा करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसा करने से दिल का दौरा पड़ने और सांस फूलने की समस्या हो सकती है।
3. ब्लड सर्कुलेशन
कंबल से पूरी तरह फेस को ढककर सोने से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई स्लो हा जाता है, जिससे शरीर में पहले से मौजूद ऑक्सीजन का बार-बार इस्तेमाल होता रहता है। ऐसा करने से कंबल के अंदर ऑक्सीजन का स्तर धीरे-धीरे कम होता जाता है। इसका सीधा असर हमारे ब्लड फ्लो पर पड़ता है, जिससे शरीर के हर हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है।
Photo Credit- Freepik
4. ब्रेन डैमेज
एशियानेट न्यूज में पब्लिश एक रिपोर्ट की मानें, तो मुंह कवर करके सोने से कंबल-रजाई के अंदर कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ जाता है, जिससे ब्रेन की फंक्शनिंग पर बुरा असर पड़ता है। इस स्थिति में ब्रेन डैमेज होने की संभावनाएं रहती हैं।
5. हेयर फॉल
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर को पूरी तरह से कंबल से ढकने पर बालों के झड़ने का खतरा बढ़ जाता है। यह आदत बालों की जड़ों को कमजोर करती है, जिससे हेयर फॉल होता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
3 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
5 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
8 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
22 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines