कहीं नींद तो नहीं है मोटापे की वजह? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें, दोनों के बीच का कनेक्शन

Sleep Apnea Symptoms: मोटापा और नींद की समस्या एक-दूसरे से संबंधित होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप ज्यादा सोते हैं, तो भी मोटे हो सकते हैं। वहीं, अगर आप कम सोते हैं, तो भी आपका वजन बढ़ सकता है। मगर इन दोनों के बीच क्या संबंध है? इस रिपोर्ट में जानते हैं सब कुछ।

sleep apnea

photo credit- freepik

Sleep Apnea Symptoms: स्लीप एपनिया एक गंभीर नींद से जुड़ी बीमारी है। नींद की इस बीमारी में लोगों की सांसें रुक जाती हैं। समय रहते इसका इलाज करना जरूरी हो जाता है क्योंकि यह समस्या ज्यादा बढ़ जाए, तो गंभीर बीमारी हो सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में पाया गया है कि स्लीप एपनिया से मोटापा बढ़ सकता है। हालांकि, इसके अलावा भी स्लीप एपनिया के कई और कारण भी हैं मोटापा बढ़ने के, जैसे शराब पीना या स्ट्रेस लेना। स्लीप एपनिया से ब्लड प्रेशर हाई होने की समस्या भी हो सकती है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है। चलिए जानते हैं स्लीप एपनिया कैसी बीमारी है और क्या सच में इससे मोटापा बढ़ सकता है।

विज्ञापन

क्या है स्लीप एपनिया?

स्लीप एपनिया और मोटापे के बीच संबंध की यह जानकारी हम आपको हेल्थ ओपीडी (Health OPD) नाम के यूट्यूब पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो द्वारा दे रहे हैं। इस वीडियो में डॉक्टर हेमन्त कुमार मोटापे और स्लीप एपनिया के संबंध को दर्शा रहे हैं। स्लीप एपनिया, एक ऐसी बीमारी है जिसमें लोगों के साथ अक्सर सोते समय सांस रुकने या धीमी होने की समस्या होती है। दरअसल, इस डिसऑर्डर में सोते वक्त लोगों के वायुमार्ग में रुकावट आती है।

विज्ञापन

ओबेसिटी पर क्या बोले डॉक्टर?

डॉक्टर हेमन्त बताते हैं कि ओबेसिटी यानी शरीर में एक्स्ट्रा फैट्स का जमना कोई रेयर नहीं, बल्कि अब के समय में एक गंभीर और कॉमन बीमारी बन चुकी है। यह बीमारी एक समय पर कम लोगों को प्रभावित करती थी, लेकिन अब बीपी और शुगर की तरह यह बीमारी भी कॉमन और लाइफस्टाइल डिजीज बन चुकी है। ओबेसिटी, 30 से अधिक उम्र के लोगों में कॉमन बीमारी हो गई है, जो ज्यादा वजन के चलते ही होती है।

विज्ञापन

क्या स्लीप एपनिया से मोटापा बढ़ता है?

ऐसा संभव है कि स्लीप एपनिया से वजन बढ़ने की बीमारी हो सकती है, क्योंकि पर्याप्त नींद न लेना वेट गेन का एक कारण है। इससे मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है, जिससे भूख बढ़ती है और खाना खाने के बाद भी पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता है।

विज्ञापन

स्लीप एपनिया के शुरुआती संकेत

  • दिन में नींद आना।
  • जोर-जोर से खर्राटे लेना।
  • सोते समय सांसें रुकना।
  • रात के समय जागने और हांफने की समस्या होना।
  • हाई बीपी के साथ मोटापा और कमजोर याददाश्त भी इस बीमारी के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ