Skin Care Tips: बर्फ का 1 टुकड़ा बदल देगा चेहरे की रंगत...गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे...बस ऐसे करें यूज

Skin Care Tips skin problems Solve

Skin Care Tips skin problems Solve

Skin Care Tips: साफ सुंदर और चमकता हुआ चेहरा हर किसी की चाहत होती है। लेकिन कई बार चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे और मुंहासे आपकी स्किन की हालत खराब करने के साथ रौनक भी छीन लेते हैं। ऐसे में बर्फ आपकी मदद कर सकता है। इन सभी समस्याओं का इलाज आप बर्फ से घर बैठे कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्किन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बर्फ लगाने से न सिर्फ आपके चेहरे के दाग-धब्बे ठीक हो जाते हैं, बल्कि इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है। खास बात ये भी है कि चेहरे पर रोजाना बर्फ के टुकड़े को लगाने से कील, मुहासे और झुर्रियां दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन

चेहरे पर ग्लो लाती है बर्फ

विज्ञापन

चेहरे पर परफेक्ट ग्लो लाने के लिए रोज सुबह चेहेर पर बर्फ का टुकड़ा लें। फिर उसे किसी कपड़े या प्लास्टिक बैग में लपेट लें। अब उसे चेहरे पर रखें और हल्के हाथों से रब करें। ध्यान रहे कि इसे चेहरे पर सर्कुलर यानी घड़ी की चलने की दिशा में घुमाएं। ऐसा 2 मिनट तक करने से निखार वापस आएगा।

मुंहासो से छुटकारा दिलाती है बर्फ

चेहरे पर बर्फ की मसाज से मुंहासों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए सबसे पहले चेहरा धोकर सुखा लें, फिर अब कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ से सर्कुल यानी हाथों को गोलाकार में घुमाते हुए चेहरे की 10 मिनट मसाज करें। रोज ऐसा करने से आपको मुंहासो से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन

झुर्रियों को दूर करता है बर्फ

बर्फ चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी मददगार है। चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाने से झुर्रियों को कंट्रोल किया जा सकता है। यह न केवल मौजूदा झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं, बल्कि नई झुर्रियों को आने से भी रोकते हैं।

4. डार्क सर्कल्स हटाते है बर्फ

आंखों के डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बर्फ बहुत फायदेमंद होता है। डार्क सर्कल्स में आइस क्यूब को गुलाब जल और खीरे के रस के साथ लगाने से बहुत फायदा होता है। अगर आप ये उपाय कुछ दिन तक जारी रखेंगे तो जल्‍द ही आपको परिणाम दिखाई देने लगेगा।

विज्ञापन

चेहरे पर ऐसे लगाएं बर्फ

दो मिनट तक चेहरे पर बर्फ रगड़ें। हफ्ते में चार दिन आइस क्यूब से चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से लंबे समय तक ताजगी मिलेगी।

विज्ञापन

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ