Skin Care TIPS: अगर आप रूखी बेजान स्किन से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। हम आपके लिए पपीता के बीजों से तैयार फेस मास्क लेकर आए हैं, जो आपके चेहरे और स्किन को नया और ग्लोइंग लुक देगा। इससे आप सर्दियों के मौसम में चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग रख सकते हैं।
आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग पपीता खाने के बाद बीजों को खराब समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये बीज स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं, जो कई स्किन प्रॉब्लम्स से चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे…
और पढ़िए –Skin Care TIPS: सुबह-सुबह चेहरे पर जरूर करें ये 3 काम, लौट आएगा निखार, दिनभर चमकेगा फेस
चेहरे के लिए फायदेमंद है पपीता फेस मास्क
पपीते के बीजों से आप फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इस फेस मास्क की मदद से आप चेहरे को बेदाग और कोमल बना सकते हैं। दरअसल, पपीते के बीजों को त्वचा का बेस्ट मॉइश्चराइजिंग एजेंट माना जाता है, ऐसे में पपीते के बीजों से बना फेस मास्क स्किन को हाइड्रेट रखता है, जिससे आपके चेहरे पर निखार बना रहता है।
और पढ़िए –Peanut Side Effects: कहीं मूंगफली खाना आपके लिए ना बन जाए खतरा? जानें इससे होने वाले नुकसान
पपीता फेस मास्क बनाने का सामान
1 चम्मच पपीते के बीज।
1 चम्मच एक्सट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल
1 चम्मच शहद
विटामिन सी के 2 कैप्सूल
- सबसे पहले नारियल के तेल में पपीते के बीज डालें।
- अब शहद और विटामिन सी के कैप्सूल भी इसमें डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- इनका पेस्ट गाढ़ा होने पर इसमें एक्सट्रा कोकोनट ऑयल मिक्स करें।
- इस तरह आप गर बैठे पपीता फेस फेस मास्क तैयार कर सकते हैं।
पपीता फेस मास्क लगाने की विधि
सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करना है। इसे आप हाथों और पैरों में भी लगा सकते हैं। 15 मिनट के बाद आप गुनगुने पानी से उसे धो लें। फेस मास्क हटाने के बाद चेहरे पर नारियल तेल जरूर लगाएं।
चेहरे पर पपीता फेस मास्क लगाने के फायदे
चेहरे पर पपीता का फेस मास्क लगाने से चेहरा क्लीन हो जाता है। इससे कई समस्याएं दूर होती हैं। पीते के बीजों में पाए जाने वाले पेपीन नामक तत्व त्वचा से डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर करते हैं और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मददगार होते हैं। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
3 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
18 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
21 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
23 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
23 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines