हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Skin care TIPS: आटे में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये चीज, कुछ ही दिनों में बदल जाएगी रंगत, जानें विधि

विज्ञापन
Skin care TIPS flour face pack gora hone ka tarika

Skin care TIPS: किसी की स्किन का कलर दबा होता है तो किसी का फेयर होता है। जिन लोगों का कलर थोड़ा दबा रहता है वे उसे निखारने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं। कुछ लोग क्रीम लगाते हैं तो कोई फेशियल की मदद लेते हैं। लेकिन इस बात से इंकान नहीं किया जा सकता है कि इन चीजों का असर एक वक्त के बाद खत्म हो जाता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे मददगार साबित हो सकते हैं।

अभी पढ़ें – रोज इस वक्त खाना शुरू करें 1 अंडा, दूर भाग जाएंगी ये बीमारियां, जानें जबरदस्त फायदे

पहले के जमाने में महिलाएं घरेलू नुस्खों के प्रयोग से ही अपनी सुंदरता को निखारती थीं। सबसे महिलाओं द्वारा जिस नुस्खे का यूज किया जाता था वो होममेड उबटन होता था। आज के मॉर्डन दौरे में इसने फेस पैक का रूप धारण कर लिया है। ये आटे के चोखर से तैयार होता है, जो आपकी स्किन की रंगत बदल सकता है। आज आपको इसी के बारे में बताते हैं….

आटा फेस पैक बनाने के लिए सामान

  • आटे का चोकर- 1 बड़ा चम्‍मच
  • गुलाब जल- 1 छोटा चम्‍मच
  • हल्दी- 1 चुटकी
  • एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्मच

आटा फेस पैक लगाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में आटे का चोकर लें।
  • अब इसमें गुलाब जल, हल्दी और एलोवेरा जेल डालें।
  • फिर इन सभी को मिक्‍स करें और लेप तैयार करें।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर स्क्रब करें।
  • फिर इस लेप 10 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर उबटन की तरह इसे चेहरे से रिमूव करें।
  • अब आप चेहरे को एक बार पानी से साफ कर लें।
  • फिर स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्‍चराइजर लगाएं।

चेहरे पर आटा फेस पैक लगाने के फायदे

  1. आटे के चोखर से तैयार ये फेस पैक त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को हटाता है। साथ ही त्वचा की टैनिंग को भी दूर करता है।
  2. जिन लोगों के चेहरे पर हल्के दाग धब्बे हैं, तो वह भी इससे हल्‍के पड़ जाते हैं।
  3. इससे त्वचा में जो एजिंग स्पॉट्स या झाइयां हो रही हैं, वे हल्की पड़ने लग जाएंगी।
  4. एलोवेरा जेल विटामिन-सी का बहुत अच्छा सोर्स होता है और इससे भी झाइयां कम होने लग जाती हैं।

अभी पढ़ें – ये 5 गलत आदतें जवानी में ही बना देती हैं बूढ़ा, जल्द छोड़ दें वरना….

इस बात का जरूर ध्यान रखें?

चेहरे पर इसे आहिस्ता-आहिस्ता अप्लाई करें। क्योंकि चोकर हार्ड होता है और इससे त्वचा के छिल जाने का खतरा रहता है। आप बहुत अधिक देर तक चेहरे पर इस होममेड फेस पैक को लगाकर न रखें, क्योंकि यदि यह पूरी तरह सूख जाएगा तो इसे हटाना मुश्किल होगा।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें