Sitting For Long Hours Impact Depression: हमारी वर्क स्टाइल में हुए बदलाव हेल्थ के लिए नुकसानदेह साबित हो रहे हैं। दिनभर बैठकर काम करने से मेंटल हेल्थ कई मायनों में प्रभावित हो रही है। ज्यादातर समय लैपटॉप के सामने बैठकर लिखना, काम करने के साथ-साथ ऑनलाइन चर्चा करने में बीत जाता है।
बीते कुछ टाइम में ऐसे कई चेंज देखने को मिले हैं, जैसे- बात बात पर गुस्सा, मोटापे के साथ-साथ चिड़चिड़ापन के लक्षण भी दिख सकते हैं। इसके अलावा पेट में भी जुड़ी कुछ समस्याएं होने लगती हैं। लगातार बैठे रहने से बाहर निकलना नहीं हो पाता, दिनभर का समय ऑफिस के कामों में निकल जाता है। युवाओं में बढ़ रही मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
लंबे समय तक बैठे रहने से होते हैं 5 नुकसान
मोटापे का खतरा बढ़ना
लंबे समय तक बैठे रहने से वजन बढ़ सकता है और मोटापे का शिकार हो सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि खड़े होने या चलने के मुकाबले में कम कैलोरी बर्न होती है। खड़े होना, स्ट्रेच करना और घूमने के लिए रेगुरलर ब्रेक लें।
हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ना
लंबे समय तक बैठे रहने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। यह ब्लड फ्लो और मेटाबॉलिज्म में कमी की वजह से होता है। लंबे समय तक बैठे रहने को थोड़े-थोड़े समय के लिए एक्टिविटी करें। अपनी रूटीन में पैदल चलना, साइकिल चलाना या तैराकी कर सकते हैं।
खराब पोजिशन
लंबे समय तक बैठे रहने से पोजिशन खराब होती है, जिसमें झुकना और कंधे शामिल है। इससे कमर पर प्रेशर पड़ सकता है। स्ट्रेचिंग और सही पोजिशन के लिए रेगुलर ब्रेक लें।
टाइप 2 डायबिटीज का खतरा
लंबे समय तक बैठे रहने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ होती है। इसमें सुधार करने के लिए पूरे दिन रेगुलर फिजिकली एक्टिव रहना चाहिए।
मस्कुलोस्केलेटल दर्द
लंबे समय तक बैठे रहने से कमर दर्द, गर्दन में दर्द और जोड़ों में अकड़न या एंठन के साथ-साथ मस्कुलोस्केलेटल दर्द (हड्डियों, जोड़ों का दर्द) हो सकता है। खड़े होने, स्ट्रेच करने और घूमने के लिए रेगुलर ब्रेक लें।
ये भी पढ़ें- 5 कारणों से हो सकता है पेशाब पीला, न करें 5 संकेत इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
9 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
11 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
12 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
13 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
14 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
18 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines