Diabetes Management: सर्दियों का मौसम हो और कड़कड़ाती ठंड हो तो हाथ-पैरों की सिकाई करना बेहद अच्छा लगता है. आग या हीटर के आगे बैठकर हाथ-पैर सेंकने पर गर्माहट का एहसास होता है जिससे ठंड को झेलना आसान हो जाता है. लेकिन, डायबिटीज होने पर हाथ-पैरों की नर्व्स डैमेज होने लगती हैं. ऐसे में क्या शुगर पेशेंट्स (Sugar Patients) के लिए सिकाई करना सही है? इसी बारे में बता रही हैं MD मेडिसिन डॉ. प्रीति सल्हान. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि डायबिटीज के मरीजों को हाथ-पैरों की सिकाई करनी चाहिए या नहीं. आप भी जानिए.
डायबिटीज में हाथ-पैरों की सिकाई करनी चाहिए या नहीं
डॉक्टर बताती हैं कि डायबिटीज के पेशेंट्स को हाथ-पैरों पर सिकाई नहीं करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि डायबिटीज के मरीजों के हाथ-पैरों की नसें पहले ही कमजोर होती हैं. उन्हें गर्माहट का सही तरह से पता नहीं चलता है. ऐसे में कितनी सिकाई कर दी है या हाथ-पांव कितने गर्म कर दिए हैं इसका अंदाजा नहीं हो पाता. इससे हाथ-पैरों की उंगलियां खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. इससे छाले भी पड़ सकते हैं, डायबेटिक फुट होने के चांसेस होते हैं. इसीलिए शुगर के पेशेंट्स यानी डायबिटीज के मरीजों को अपने हाथ-पैरों को सेंकना नहीं चाहिए.
यह भी पढ़ें – मल बाहर नहीं निकल रहा है तो क्या करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया रात के समय गुड़ में मिलाकर खा लें ये चीज, पेट साफ हो जाएगा
सिकाई करने के ये नुकसान भी हो सकते हैं
जल सकती है त्वचा – हाथ-पैरों की सिकाई अगर बहुत ज्यादा देर तक की जाए तो इससे त्वचा जल सकती है.
सूजन बढ़ना – कई बार सिकाई करने से सूजन बढ़ सकती है. खासकर अगर हाथ-पांव में किसी तरह का घाव हो तो इंफ्लेमेशन बढ़ती है.
डिहाइड्रेशन– अगर हॉट वॉटर बैग से बहुत देर तक सिकाई की जाए तो इससे पसीना ज्यादा आता है और शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकती है.
डायबिटीज में हाथ-पैरों पर क्या प्रभाव पड़ता है
- डायबिटीज में हाथ-पैरों पर कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं, जैसे नर्व डैमेज (Nerve Damage In Diabetes), ब्लड सर्कुलेशन का ठीक ना होना या दाने निकल जाना.
- पैर सुन्न पड़ जाते हैं और किसी तरह की सेनसेशन फील नहीं होती है.
- कोई घाव हो जाए तो उसे भरने में समय लगता है.
- पैरों में इंफेक्शन हो जाता है. यह इंफेक्शन ठीक नहीं होता तो पैर काटने तक की नौबत आ जाती है.
- डायबिटीज हैंड सिंड्रोम हो सकता है जिसमें हाथों के जॉइंट्स में दर्द होता है, स्किन वैक्सी हो जाती है और उंगलियों को मूव करने में दिक्कत आती है.
यह भी पढ़ें – क्या टॉयलेट पर फोन इस्तेमाल करने से बवासीर हो सकता है? डॉक्टर ने किया एक्सप्लेन, बताया क्या ऐसे सचमुच होता है Piles
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
5 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
6 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
7 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
9 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines