Kamjor Dil Ke Lakshan: पूरा शरीर स्वस्थ रहे इसके लिए दिल की सेहत (Heart Health) का अच्छा रहना जरूरी है. दिल अगर दुरुस्त नहीं होगा तो शरीर ठीक तरह से काम करना बंद कर देगा. दिल खराब होने या कमजोर होने का मतलब है कि दिल ठीक तरह हार्ट पंप नहीं कर पा रहा है, शरीर का बोझ नहीं झेल पा रहा या शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ रहा है. लेकिन, दिल अचानक से एक दिन में खराब नहीं होता है बल्कि वह धीरे-धीरे संकेत देता रहता है. इन संकेतों को इग्नोर करने की भूल नहीं करनी चाहिए. ये संकेत हार्ट अटैक या स्ट्रोक की चेतावनी भी हो सकते हैं. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि दिल कमजोर (Weak Heart) होने से पहले कौन से संकेत देता है.
दिल कमजोर होने के संकेत
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया कि दिल कमजोर होने लगता है तो शरीर पर कुछ लक्षण नजर आना शुरू हो जाते हैं –
बेंडोपनिया – सामने झुकते ही 10 से 15 सेकंड में आपका दम भरने लगता है, सांस फूल जाती है. लेकिन, जैसे ही आप सीधे खड़े होते हैं सब ठीक हो जाता है.
खाने के बाद सुस्ती – आमतौर पर खाने के बाद थोड़ा-बहुत आलस तो आता ही है, लेकिन खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा सुस्ती और छाती में दबाव का एहसास होता है और कभी-कभी चक्कर भी आता है.
खाने के बाद पेट फूलना – थोड़ा सा भी खाना खाओ तो ऐसा लगता है जैसे पेट फूल रहा है. यह अक्सर ही होने लगता है.
शाम को पैरों में सूजन – शाम होते ही आपके पैरों में सूजन आ जाती है. आप जो भी जुराब पहनते हैं उसके निशान आपके पैरों पर नजर आने लगते हैं.
ओर्थोपेनअ – बिस्तर पर सीधे लेटते ही आपको घबराहट या घुटन का एहसास होने लगता है. बिना सर्दी-खांसी के अचानक ही आपको बहुत खांसी आने लगती है.
यह भी पढ़ें – कान से कट-कट की आवाज क्यों आती है? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे रुकेगा कान बजना
दिल कमजोर होने के क्या कारण हैं
- दिल कई कारणों से कमजोर हो सकता है. जैसे, किसी तरह का कोरोनरी धमनी रोग या वाल्व रोग दिल को नुकसान पहुंचा सकता है.
- मधुमेह होने पर दिल कमजोर होने लगता है.
- हाई ब्लड प्रेशर हार्ट फेलियर की वजह बनता है.
- जरूरत से ज्यादा शराब पीने पर दिल कमजोर हो सकता है.
- फैमिली में किसी को हार्ट प्रॉब्लम रही हो तो इससे भी व्यक्ति का दिल कमजोर होने लगता है.
- तनाव दिल को कमजोर करने की वजह बनता है.
कमजोर दिल का क्या इलाज है
अगर दिल कमजोर होने लगा है और इसके लक्षण दिखना शुरू हो गए हैं तो हार्ट स्पेशलिस्ट (Heart Specialist) से संपर्क करना जरूरी है. इसके अलावा, नियमित व्यायाम करना, दिल की सेहत अच्छी रखने वाला भोजन करना, ज्यादा नमक के सेवन से बचना, शराब और धूम्रपान छोड़ना दिल के लिए फायदेमंद साबित होता है.
यह भी पढ़ें – स्टेज 1 मुंह का कैंसर कैसा दिखता है? 2 हफ्ते से ज्यादा हैं ये 5 दिक्कतें तो हो सकता है Oral Cancer
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
7 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines