हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Signs Your Brain Is Ageing Faster: क्या 30 साल की उम्र में ही बूढ़ा हो रहा है आपका दिमाग? ये 4 लक्षण बताएंगे हकीकत 

Ageing Brain Symptoms: कई बार हमारा दिमाग और उम्र का सही तालमेल नहीं बैठ पाता और हम चीजों को रखकर भूल जाते हैं या थका हुआ महसूस करते हैं. ये दिमाग के बूढ़े होने का एक संकेत हो सकता है. 

विज्ञापन
दिमाग कब बूढ़ा होता है? Image Credit- Freepik

Ageing Brain Disease: हमें ऊपर से ज्यादा शरीर के अंदर की खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारे शरीर का हर हिस्सा भी कमजोर होने लगता है. आजकल खराब रूटीन और खराब हवा का असर सीधे हमारे दिमाग पर पड़ रहा है. इसकी वजह से हमारी याददाश्त, हमारा ध्यान, मूड और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी असर होने लगा है. ऐसे में जरूरी है दिमाग की हालत पर वक्त पर ध्यान देना. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका दिमाग 30 की उम्र में ही 50 साल का हो सकता है. आइए कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर वासिली इलियोपोलस से जानते हैं कि ऐसे कौन से संकेत हैं जो दिमाग को जरूरत से ज्यादा तेजी से बूढ़ा कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- बच्चा बिस्तर गीला करता है तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया यह चीज खिलाने पर नींद में नहीं आएगा पेशाब

दिमाग बुढ़ा होने के लक्षण | Signs of Brain Ageing Faster

याददाश्त कमजोर होना- चीजें भूल जाना या कोई बात दिमाग में आते आते रह जाना बहुत ही आम है. लेकिन, ऐसा बार-बार होना ठीक नहीं, क्योंकि डॉक्टर वासिली इसे ‘टिप ऑफ द टंग’ सिंड्रोम कहते हैं. इसका मतलब है कि दिमाग का वो हिस्सा जो चीजें याद रखता है, वो अब कमजोर हो रहा है. 
नींद का बिगाड़ना- कभी-कभी नींद ना आना सामान्य है. ऐसा अक्सर हो जाता है, लेकिन हर रोज नींद का टाइम बदलना, लेट जाने पर नींद ना आना या उठने पर सोने की इच्छा होना आदि ठीक नहीं. इसका मतलब यह है कि आपका दिमाग कमजोर हो रहा है. 
मूड खराब होना- किसी बात को लेकर मूड खराब होना बहुत ही आम है, लेकिन हर घंटे या दिन आपका मूड बदल रहा है. आपको चिड़चिड़ापन महसूस होने लगा है तो इसका मतलब है दिमाग में रासायनिक बदलाव हो रहे हैं, जो एक उम्र के बाद होते हैं. 
रोशनी से दिक्कत होना- रोशनी से दिक्कत होना दिमाग कमजोर होने और वक्त से पहले बूढ़ा होने का संकेत हैं. अगर आपको रोशनी या लाइट से दिक्कत हो रही है तो इसका मतलब है कि आपका दिमाग थक रहा है.  

विज्ञापन

दिमाग का ख्याल कैसे रखें? 

दिमाग को पूरा आराम दें और 8 घंटे की नींद लें. एक रूटीन के हिसाब से दिमाग को चलाने की कोशिश करें और हेल्दी खाना खाएं. ज्यादा देर तक मोबाइल और शोर-शराबे से दिमाग को दूर रखें. 

इसे भी पढ़ें- रात के बाद की ये छोटी गलतियां हो सकती हैं आपकी सेहत के लिए खतरनाक, जानें Acharya Manish से

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola