Heart Attack Symptoms: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण हार्ट अटैक आना आम हो गया है। ये इतना अचानक होता है कि हॉस्पिटल पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है और कई बार तो व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक एकदम से आता है लेकिन ऐसा नहीं है। हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही हमारा शरीर हमें संकेत देने लगता है लेकिन लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है वो संकेत
डॉक्टर विशाखा शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक आने से 1 महीना पहले ही हमारा शरीर हमें संकेत देने लगता है। उन्होंने लोगों को इन संकेतों को इग्नोर न करने सलाह दी।
हार्ट अटैक के संकेत
थकान महसूस होना
अगर आपको अक्सर थकान महसूस होती है तो ये हार्ट अटैक का एक संकेत हो सकता है। नेशनल हार्ट, ब्लड और लंग इंस्टीट्यूट के मुताबिक ये लक्षण पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में देखे जाते हैं।
भूख न लगना
भूख न लगना भी हार्ट अटैक आने का संकेत हो सकता है । इसमें कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। जैसे पहले लोगों का बाहर का खाना देखकर मुंह में पानी आने लगता था लेकिन अब भूख न लगने के कारण वो भी नहीं होता है।
शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द होना
अगर आपको भी सोते समय कंधे या जबड़े में दर्द होता है तो समझ जाइए कि आपको भी हार्ट में कुछ न कुछ परेशानी जरूर है क्योंकि हार्ट अटैक का सीधा संबंध बाएं कंधे और जबड़े से होता है।
पसीना आना
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसके अलावा पसीना भी आने लगता है, ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में खून अच्छे से नहीं पहुंच पाता है। अगर आपको ये संकेत दिखे तो इसे इग्नोर न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
लिवर में समस्या
जब हार्ट में कोई समस्या होती है तो लिवर में भी समस्या होने लगती है। खाना सही से नहीं पच पाता है जिसके कारण गैस और पेट में जलन होने लगती है।
ये भी पढ़ें- हेल्दी रहेगा हार्ट, नहीं होगी बीमारियां, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
13 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
17 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
19 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines